होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का 27 दिसंबर को जन्मदिन था । सलमान को अपने 54वें जन्मदिन पर शानदार तोहफा मिला है । सलमान की बहन अर्पिता ने एक बेटी को जन्म दिया है । बेटी का नाम आयत रखा गया है । सलमान के जन्मदिन के मौके पर हजारों फैंस उनके घर के बाहर बधाई देने पहुंचे ।
सलमान हर साल अपने फैंस की बधाई लेने के लिए बालकनी पर आते हैं । कल जब सलमान अपने फैंस से मिले तो उन्होंने हाथ हिलाकर सबको धन्यवाद किया । इस बीच सलमान की आंखों में आंसू आ गए । सलमान ये देखकर भावुक हो गए कि उन्हें हजारों फैंस का प्यार मिल रहा है।
फैंस के साथ मिलते हुए सलमान की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं। सलमान ने मीडिया के साथ अपना बर्थडे केक काटा । जब सलमान मीडिया के सामने आए तो सभी ने उन्हें जन्मदिन के साथ मामा बनने की भी बधाई दी । इस मौके पर सलमान ने कहा, 'जब मैं सोकर उठा तो मैंने फोन में सबसे पहले आयत की फोटो देखी ।'
'हमारे परिवार के लिए इससे अच्छा तोहफा कुछ नहीं हो सकता ।' सलमान दूसरी बार मामा बने हैं । इस पर उन्होंने कहा, 'अभी हो गया मामा का, चाचा का, अब बस बाप बनने का बाकी है ।' अर्पिता की बेटी का नाम आयत रखने पर सलमान ने बताया कि उनके परिवार ने दो नाम सोचे थे ।
सलमान ने कहा, 'हमने दो नाम सोचे थे एक सिफारा और दूसरा आयत । अर्पिता ने आयत चुना ।' सलमान ने बताया कि ये नाम पिता सलीम खान ने उनके बेटे या बेटी के लिए सोचे थे । वो कहते हैं, 'ये दोनों ही नाम मेरे बेटे या बेटी के लिए सोचे गए थे । वो हमेशा से इसके लिए तैयार थे लेकिन अब इन नामों को ले लिया गया है।'
Comments
Post a Comment