होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने एक बार फिर उपभोक्ताओं को झटका देते हुए टैरिफ प्रोटेक्शन सेवा को बंद कर दिया है। इस सेवा के तहत यूजर्स टैरिफ की कीमतें बढ़ने के बाद भी पुराने प्रीपेड प्लांस रिचार्ज करा सकते थे। हालांकि, अब उपभोक्ताओं नए प्रीपेड पैक्स ही रिचार्ज कराने पड़ेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने छह दिसंबर को अपने रिचार्ज प्लांस की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। वहीं, अब ग्राहकों के लिए रिलायंस जियो के एफयूपी लिमिट वाले पैक मार्केट में उपलब्ध हैं।
Jio का प्रोटेक्शन प्लान
कंपनी ने इस सेवा को खास उन उपभोक्ताओं के लिए पेश किया था, जो किसी भी एक्टिव प्लान के साथ नहीं जुड़े थे। लेकिन इस प्लान का फायदा उन यूजर्स को नहीं मिला था, जिनके नंबर पर पहले से प्रीपेड प्लान एक्टिव था। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने इस सेवा को नॉन-एक्टिव यूजर्स के लिए लॉन्च किया था।
यूजर्स को नए प्लांस कराने होंगे रिचार्ज
जियो की प्रोटेक्शन सेवा बंद होने से अब नॉन-एक्टिव यूजर्स को नए प्रीपेड प्लांस रिचार्ज कराने होंगे। नए रिचार्ज पैक की बात करें तो कंपनी ने 98 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ प्लांस बाजार में उतारे हैं। हालांकि, टैरिफ हाइक के बाद भी कंपनी अपने यूजर्स से अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए छह पैसे प्रति मिनट की दर से वसूल रही है। वहीं, दूसरी तरफ एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने अपने ग्राहकों को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी है।
जियो के सब्सक्राइबर्स संख्या हो सकती है कम
मीडिया रिपोर्ट के आधार पर कहा जा सकता है कि आने वाले दिनों में जियो के सब्सक्राइबर्स की संख्या कम होगी, क्योंकि लोग आईयूसी चार्ज लगने से काफी नाराज हैं। वहीं, इससे एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया को फायदा होगा।
रिलायंस जियो का 149 रुपये वाला प्लान
रिलायंस जियो के इस प्लान की बात करें तो आपको इसमें प्रतिदिन 1 जीबी डाटा (कुल 24 जीबी डाटा) और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही आप जियो-टू-जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर पाएंगे, लेकिन आपको अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 300 (एफयूपी मिनट) मिलेंगे। साथ ही आप इस पैक में जियो एप्स को भी इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं, इस प्रीपेड प्लान की समय सीमा 24 दिनों की है।
Comments
Post a Comment