वोडाफोन और आइडिया के बाद टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) ने भी ग्राहकों को झटका देते हुए टैरिफ प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी की है। अब उपभोक्ताओं को कंपनी के सभी पैक्स के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। वहीं, बढ़ी हुई कीमतें तीन दिसंबर से लागू हो जाएंगी। कंपनी ने अपने सभी प्लांस की कीमत में 50 पैसे से लेकर 1.64 रुपये तक का इजाफा किया है। इससे पहले जियो, वोडा-आइडिया और एयरटेल ने नवंबर में ही टैरिफ प्लान की कीमत बढ़ाने की घोषणा की थी। तो आइए जानते हैं एयरटेल की बढ़ी हुई कीमतों के बारे में...
एयरटेल ने इन प्लान की कीमतों में किया इजाफा
एयरटेल ने 35 रुपये और 65 रुपये वाले प्लान की कीमत में इजाफा किया है। अब ग्राहक इन दोनों प्लान को 49 और 79 रुपये के प्राइस टैग के साथ खरीद सकेंगे। वहीं, यूजर्स को 49 रुपये वाले प्लान में 38 रुपये का टॉक टाइम और 100 एमबी डाटा मिलेगा। साथ ही कंपनी 69 रुपये वाले रिचार्ज पैक में 63 रुपये का टॉक टाइम और 200 एमबी डाटा देगी। इन दोनों प्लानों की वैधता 28 दिनों की है। दूसरी तरफ कंपनी ने 19 रुपये वाले प्लान की कीमत में बदलाव नहीं किया है।
129, 169 और 199 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ी
249, 448 और 499 रुपये वाले प्लान की कीमत में हुई बढ़ोतरी
उपभोक्ताओं को 698 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉल, रोजाना दो जीबी डाटा के साथ 100 एसएमएस दिए जाएंगे। वहीं, इस पैक की वैलिडिटी 84 दिनों की है।
एयरटेल के लॉन्ग टर्म प्लान की कीमतों में हुआ इजाफा
इन सभी प्लान में मिलेगी एयरटेल एक्सट्रीम और विंक म्यूजिक की सुविधा
एयरटेल के 19 से लेकर 79 रुपये तक वाले प्लान को छोड़कर यूजर्स को सभी प्रीपेड पैक्स में एयरटेल एक्सट्रीम प्रीमियम, विंक म्यूजिक, फ्री हैलो ट्यून और मोबाइल एंटी वायरस की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलेगी।
Comments
Post a Comment