उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित यूपी सैनिक स्कूल (UP Sainik School, Lucknow) में 70 करोड़ की लागत से एनसीसी अकादमी (National Cadet Core - NCC academy) खुलेगी। यह अकादमी करीब 40 एकड़ जमीन पर बनेगी। इसके बाद एनसीसी कैडेट को प्रशिक्षण व शिविरों के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। यह जानकारी एनसीसी यूपी निदेशालय के अपर महानिदेशक मेजर जनरल राकेश राणा ने 71वें एनसीसी दिवस पर आयोजित प्रेसवार्ता में दी।उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रशिक्षण व शिविर में पांच से छह सौ कैडेट शामिल रहते हैं। लेकिन जगह के अभाव में ट्रेनिंग नहीं हो पाती है। इसलिए राज्य सरकार ने पहले यूपी सैनिक स्कूल में एनसीसी अकादमी खालने का अनुमोदन दे दिया है। यह अकादमी पंजाब, केरल और गुजरात की तर्ज पर खोलने की योजना है। उन्होंने बताया कि यूपी में लखनऊ, गोरखपुर समेत तीन जगहों पर अकादमी बनाई जाएगी।उन्होंने बताया कि यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत प्रदेश के 11 कैडेट विदेश गए। वहीं, शूटिंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी हमारे पांच कैडेट चुने गए हैं। इस वर्ष यूपी एनसीसी के 16 कैडेट सैन्य अधिकारी बने हैं। वहीं, 648 कैडेट अन्य रैंकों के लिए चुने गए हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश एनसीसी का एक कैडेट आईएएस अधिकारी भी बना है, जबकि चार नर्सिंग अधिकारी बने हैं।
यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है।
*प्रमुख मांगें:*
1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है।
2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है।
3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा।
4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...
Comments
Post a Comment