होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
'लुटेरा', 'हाफ गर्लफ्रेंड' और 'ए डेथ इन द गुंज' में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके एक्टर विक्रांत मैसी, मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' में दीपिका पादुकोण के साथ नजर आने वाले हैं। अब खबर है कि विक्रांत के हाथ एक और बड़ी फिल्म लग गई है। विक्रांत को भूषण कुमार और आनंद एल राय की फिल्म में कास्ट कर लिया गया है। यह एक मिस्ट्री ड्रामा फिल्म होगी। इस फिल्म में तापसी पन्नू उनके अपोजिट नजर आएंगी।

फिल्म के निर्देशन की कमान 'हंसी तो फंसी' के निर्देशक विनील मैथ्यू के हाथों में रहेगी। मेकर्स इस फिल्म में एक फ्रेश जोड़ी को लेना चाहते थे और इसलिए उन्होंने पहली बार तापसी के साथ विक्रांत को कास्ट किया। खबरों के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग उत्तर भारत में होने की संभावना है, हालांकि अभी तक किसी जगह का चुनाव नहीं किया गया है। फिल्म की कहानी उत्तर भारत की पृष्ठभूमि के इर्द-गिर्द घूमेगी, इसलिए निर्माता फिल्म की कहानी को असल रखने के लिए वहीं शूटिंग करना चाहते हैं।
Comments
Post a Comment