होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। इसके तुरंत बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की। वहीं शिवसेना के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने यह कहकर हलचल पैदा कर दी है कि महाराष्ट्र की राजनीति खत्म हुई अब हम सभी गोवा में व्यस्त हैं। उनके इस बयान पर गोवा के उप-मुख्यमंत्री मनोहर अजगांवकर का कहना है कि वह सपने देख रहे हैं। गोवा के लोगों के पास एक मजबूत सरकार है|
महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। इसके तुरंत बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की। वहीं शिवसेना के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने यह कहकर हलचल पैदा कर दी है कि महाराष्ट्र की राजनीति खत्म हुई अब हम सभी गोवा में व्यस्त हैं। उनके इस बयान पर गोवा के उप-मुख्यमंत्री मनोहर अजगांवकर का कहना है कि वह सपने देख रहे हैं। गोवा के लोगों के पास एक मजबूत सरकार है।
सीएम ठाकरे ने ली बैठक
पदभार संभालने के बाद सीएम उद्धव ठाकरे ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जनता से जुड़े कार्यों में तेजी लाने और पैसे की बर्बादी रोकने का भी निर्देश दिया। बैठक के बाद उद्धव ने कहा- मैं आज पहली बार मंत्रालय आया हूं। अधिकारियों के साथ बैठक की। मैंने उनसे कहा कि टैक्स देने वाली जनता का पैसा ठीक तरह से खर्च हो और इसे बर्बाद नहीं किया जाना चाहिए। महाराष्ट्र में एक पैसे की हेराफेरी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि आरे में मेट्रो शेड का काम रोक दिया गया है।
उद्धव ने कहा कि मैं महाराष्ट्र का पहला सीएम हूं जिसका जन्म मुंबई में हुआ। ये बात मेरे दिमाग में चल रही है कि मैं मुंबई के लिए क्या कर सकता हूं। उन्होंने कहा कि मैं अचानक ही सीएम बन गया। जब यह जिम्मेदारी मेरे पास आई, अगर मैं इससे भागता तो मुझे बालासाहब ठाकरे की नालायक औलाद कहा जाता।
Comments
Post a Comment