भारतीय सिनेमा जगत में तापसी पन्नू एक नया मुकाम हासिल कर चुकी हैं। लगातार अपने फिल्मों के चुनाव और सफलता के जरिए तापसी सिनेमा जगत का एक पुराना मिथ तोड़ती नजर आ रही हैं। आम तौर पर माना जाता है कि एक्टर या तो ताबड़तोड़ फिल्में दे सकता है या फिर अपने हर एक किरदार पर काम कर उसे खास बना सकता है। हालांकि तापसी पन्नू एक साथ दोनों ही खूबियां हासिल करती नजर आ रही हैं। जहां उन्होंने 'पिंक', 'मुल्क', 'बदला', 'मिशन मंगल' और 'सांड की आंख' में एक के बाद एक अनूठा काम करके दिखाया है तो वहीं दूसरी तरफ वह लगातार फिल्म चयन की अपनी रफ्तार बढ़ा रही हैं। नई जानकारी के अनुसार अब तापसी पन्नू के हाथ संजय लीला भंसाली की एक बड़ी फिल्म लग गई है। इस फिल्म में वह काफी दमदार किरदार निभाएंगी।जानकारी के अनुसार, 'संजय लीला भंसाली की फिल्म में तापसी पन्नू नजर आने वाली हैं। यह फिल्म शबीना खान द्वारा सह निर्मित की जाएगी। फिल्म का नाम 'सिया जिया' है जिसमें पहली बार तापसी डबल रोल में दिखेंगी। फिल्म के निर्देशक का चयन अभी नहीं हुआ है। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू हो सकती है। उल्लेखनीय है कि 'सिया जिया' से पहले तापसी पन्नू द्वारा भूषण कुमार और आनंद एल रॉय निर्मित मिस्ट्री ड्रामा फिल्म को साइन करने की जानकारी सामने आ चुकी है। इस फिल्म में वह विक्रांत मैसी के अपोजिट दिखेंगी। इसके अलावा बीते दिनों तापसी साउथ की एक फिल्म की शूटिंग से वापस लौटी हैं। जल्द ही वह फिल्म 'थप्पड़' और 'रश्मि रॉकेट' में दर्शको का मनोरंजन करती नजर आएंगी। इसके साथ ही जल्द ही वह अनुराग कश्यप निर्देशित एक हॉरर फिल्म की शूटिंग भी विदेश में शुरू करने जा रही हैं। उम्मीद करते हैं कि आने वाले समय में तापसी के फैंस को 'सिया जिया' में उनका डबल धमाका देखने को मिलेगा।
यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है।
*प्रमुख मांगें:*
1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है।
2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है।
3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा।
4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...
Comments
Post a Comment