सोशल मीडिया एप टिकटॉक के दुनियाभर में 1.5 अरब यूजर्स हो गए हैं और इस सूची में भारत शीर्ष स्थान पर है। एप स्टोर के साथ-साथ गूगल प्ले पर टिकटॉक को 1.5 अरब बार डाउनलोड किया गया है। 46.68 करोड़ बार सिर्फ भारत में एप को डाउनलोड किया गया है, जो कुल आंकड़ों का लगभग 31 प्रतिशत है।
मोबाइल इंटेलिजेंस फर्म सेंसर टावर के अनुसार, पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष 2019 में छह प्रतिशत अधिक एप को 61.4 करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया।
भारत में 2019 में लोगों ने इसके इस्तेमाल में तेजी दिखाई, इस साल 27.76 करोड़ लोगों ने इसे डाउनलोड किया। यह विश्व में सभी डाउनलोड के आंकड़ों का 45 प्रतिशत है।
इस सूची में चीन 4.55 करोड़ डाउनलोड के साथ दूसरे स्थान पर है, जो कि आंकड़ों का 7.4 प्रतिशत है। इसके अलावा 3.76 करोड़ डाउनलोड के साथ अमेरिका तीसरे स्थान पर है, जो इस साल के आंकड़ों का 6 प्रतिशत है।
सेंसर टावर ने कहा कि इस आंकड़ों में देश में तीसरे पक्ष के एंड्रॉयड स्टोर से इंस्टॉल किए जाने वाले आंकड़े शामिल नहीं है।
यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है।
*प्रमुख मांगें:*
1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है।
2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है।
3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा।
4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...
Comments
Post a Comment