होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
- शिवाजी पार्क में शाम 6.40 बजे होगा समारोह, 400 किसान परिवारों को न्योता
- उद्धव के शपथ ग्रहण समारोह में 2,000 पुलिसकर्मी करेंगे शिवाजी पार्क की सुरक्षा
- उद्धव ने पीएम मोदी को दिया न्योता, राज ठाकरे को भी न्योता
- शाम चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार और शपथ ग्रहण को लेकर तस्वीर और साफ हो सकती है
महाराष्ट्र में महीने भर चली सियासी उठापटक के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे आज शाम 6.40 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हालांकि उप मुख्यमंत्री पद पर पेंच फंस गया है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात के बाद अजित पवार ने कहा कि मैं आज शपथ नहीं ले रहा हूं। आज शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के छह नेता शपथ लेंगे। उप-मुख्यमंत्री पद को लेकर फैसला पार्टी लेगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि आने वाले दिनों में राज्य के कैबिनेट मंत्रियों की घोषणा की जाएगी। आज कुल छह नेता (प्रत्येक पार्टी से दो) शपथ लेंगे।
राहुल गांधी ने भी लिखा उद्धव को पत्र
राहुल ने उद्धव को लिखा पत्र- मुझे खुशी है कि महाराष्ट्र विकास अघाड़ी भाजपा को हराने के लिए एकजुट हुई है जिसने लोकतंत्र को नजरअंदाज करने की कोशिश की। मुझे दुख है कि मैं समारोह में उपस्थित नहीं हो पाऊंगा।
राहुल गांधी ने भी लिखा उद्धव को पत्र
राहुल ने उद्धव को लिखा पत्र- मुझे खुशी है कि महाराष्ट्र विकास अघाड़ी भाजपा को हराने के लिए एकजुट हुई है जिसने लोकतंत्र को नजरअंदाज करने की कोशिश की। मुझे दुख है कि मैं समारोह में उपस्थित नहीं हो पाऊंगा।
Comments
Post a Comment