होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैनपुरी व इटावा सहित 12 जिलों के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है।
मैनपुरी का जिलाध्यक्ष दीप सिंह पाल, इटावा का जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, औरैया का जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह, मुजफ्फरनगर का जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, सहारनपुर का जिलाध्यक्ष रुद्रसेन चौधरी, बस्ती का जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव व गाजियाबाद का जिलाध्यक्ष राशिद मलिक को बनाया गया है।
इसके अलावा, मथुरा का जिलाध्यक्ष लोकमणि जादौन, लखनऊ का जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत, जालौन का जिलाध्यक्ष नवाब सिंह, बुलंदशहर का जिलाध्यक्ष अमजद गुड्डू व उन्नाव का जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह यादव को बनाया गया है।
इसके अलावा, औरैया के उपजिलाध्यक्ष रवि वर्मा व महामंत्री ओमप्रकाश ओझा होंगे। इसके अलावा मथुरा का उपजिलाध्यक्ष रणवीर सिंह धनगर को बनाया गया है।
Comments
Post a Comment