पुलिस के मिसिंग पर्सन एप के ज़रिये आम लोगों को भी सतर्क रहने की ज़रूरत है। क्योंकि इससे बच्चों के साथ मानव तस्करी की गतिविधियों को रोकने में कामयाबी मिल सकती है। िफलहाल पायलट प्रोजेक्ट तौर पर रेलवे और मेट्रो स्टेशनों तथा मॉल्स में इसकी स्क्रीन दिखायी जाएगी और अगर अनुकूल प्रतिक्रियाएँ मिलीं, तो आगे इसका विस्तार किया जा सकता है। इससे आपकी सतर्कता भी बच्चा-चोर गिरोहों को पकड़वाने में मददगार साबित हो सकती है। चूँकि मानव तस्कर अमूमन ट्रेनों या बसों के ज़रिये ही आवाजाही करते हैं; ऐसे में इन जगहों पर नज़र रखने से बच्चा चोर और मानव तस्करी करने वाले गिरोहों पर शिकंजा कसा जा सकता है।
एप के ज़रिये कैसे करें शिकायत
गुमशुदा लोगों की शिकायत दर्ज कराने लिए थाने जाना ज़रूरी नहीं है। अपने स्मार्ट फोन में आपको मिसिंग पर्सन एप डानलोड करना होगा। इसके बाद आपको शिकायत दर्ज कराने के स्टेप फॉलो करने होंगे और मामला दिल्ली पुलिस के हवाले हो जाएगा। दिल्ली पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर गुमशुदा व्यक्ति का फोटो और परिचय स्क्रीन पर अपडेट कर की जाँच शुरू कर देगी।
Comments
Post a Comment