राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बृहस्पतिवार को वृंदावन आ रहे हैं। यहां वह रामकृष्ण मिशन की कैंसर यूनिट का शुभारंभ करेंगे। मंदिर बांकेबिहारी में दर्शन कर ब्रज के नन्हें-मुन्ने बच्चों को अक्षयपात्र में भोजन भी खिलाएंगे। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।निर्धारित कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आगरा से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रात: 10 बजे अक्षयपात्र स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां उनकी अगवानी प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
पहली बार बांकेबिहारी की नगरी वृंदावन में आ रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रामकृष्ण मिशन में नवस्थापित कैंसर यूनिट ब्रजवासियों को समर्पित करेंगे। कैंसर यूनिट के शुभारंभ के बाद राष्ट्रपति बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना करेंगे।
यहां से निकुंजवन पहुंचकर संत विजय कोशल महाराज के साथ एकांत कुटिया में आध्यात्मक चर्चा करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति अक्षयपात्र में बनी विशाल किचिन का अवलोकन करेंगे और ब्रज के नन्हें-मुन्ने बच्चों को भोजन कराएंगे। तदोपरांत खुद भोजन भी करेंगे।इस तरह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद चार घंटे तक बांकेबिहारी की नगरी में रहने के बाद दोपहर दो बजे हेलीकॉप्टर से रवाना हो जाएंगे। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन की सभी तैयारियां कर ली गई हैं।वीवीआईपी के आगमन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। वृंदावन को चार जोन और 18 सेक्टरों में बांट दिया गया है। मथुरा में दो एडीएम और एक सीडीओ की तैनाती को देखते हुए दो एडीएम स्तर के अधिकारी आगरा से आ रहे हैं।जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि एक दिन पहले ही सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट अपनी जिम्मेदारी संभाल लेंगे। साथ जोनल और सेक्टर पर इसी स्तर के पुलिस अधिकारियों की भी मौजूदगी रहेगी।
यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है।
*प्रमुख मांगें:*
1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है।
2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है।
3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा।
4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...
Comments
Post a Comment