होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
कानपुर में 30 नवंबर को राष्ट्रपति के आगमन से ठीक दो दिन पहले गुरुवार को उनके रिश्तेदार व नमो सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष को व्हाट्सएप कॉल के जरिए परिवार समेत आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी मिली। व्हाट्सएप कॉल का नंबर पाकिस्तान का है।कल्याणपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ (मोबाइल नंबर पर) एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एटीएस के साथ सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है। गूबा गार्डेन निवासी राजीव कुमार नमो सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। वह राष्ट्रपति के भतीजे पंकज के साले हैं।
राजीव के मुताबिक दोपहर 2:01 बजे उनके पास व्हाट्सएप पर एक कॉल आई, कॉल पर एक युवक ने धमकी दी कि तुम नमो सेना के जरिए प्रधानमंत्री व उनकी योजनाओं का गुणगान करते हो। ये सब बंद कर दो। वरना आरडीएक्स से परिवार समेत उड़ा दिया जाएगा।
उसके बाद कॉल कट गई। राजीव ने पुलिस को सूचना दी और फिर कल्याणपुर थाने पहुंचे। सीओ कल्याणपुर अजय कुमार ने बताया कि मोबाइल से धमकी देने की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है। सर्विलांस सेल की मदद से मोबाइल नंबर संबंधी जानकारी जुटाई जा रही है।
पाकिस्तान का है कंट्री कोड
जिस नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई है उसमें कंट्री कोड पाकिस्तान का है। हालांकि सीओ का कहना है कि जांच में पता चलेगा कि कॉल पाकिस्तान से की गई थी कि किसी एप के जरिए जिसमें पाकिस्तान का कंट्री कोड शो कराया गया है। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Comments
Post a Comment