होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला आने के बाद राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े प्रमुख हिंदू नेताओं ने विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के दिवंगत नेता अशोक सिंघल और भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी के योगदान की सराहना की।
इस आंदोलन को गति देने वाले प्रमुख नेताओं में से एक भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने इस फैसले को ऐतिहासिक बताया और कहा कि सभी समुदायों को इसे 'खुले दिमाग' से स्वीकार करना चाहिए।
वहीं, पार्टी की नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि फैसला आने के बाद उन्होंने आडवाणी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। साथ ही आंदोलन की अगुवाई करने के लिए सिंघल की प्रशंसा की। भारती ने कहा, 'आडवाणी ने राष्ट्रवाद के मुद्दे पर सांप्रदायिक उद्देश्यों को बदल दिया और दिखाया कि यह देश को भी बदल सकता है।'
इस आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाली भारती ने कहा कि आडवाणी की मंदिर भक्ति भाजपा की सफलता के मूल में है और एक बार यह फिर सत्ता में आएगी। 1992 के बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में आडवाणी, भारती और जोशी पर अब भी मुकदमा चल रहा है।

रामराज्य की ओर बढ़ सकता है देश
आरएसएस के पूर्व प्रचारक केएन गोविंदाचार्य ने फैसले पर खुशी जताते हुए कहा कि देश 'राम मंदिर से रामराज्य' की ओर बढ़ सकता है। यह पूछे जाने पर कि वह भगवान राम की जन्मभूमि माने जाने वाले राम मंदिर निर्माण के आंदोलन की सफलता का श्रेय किसे देंगे, इस पर उन्होंने कहा, 'इसके लिए लाखों कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिया। आंदोलन के नेतृत्व के लिए मैं अशोक सिंघल और लालकृष्ण आडवाणी को सबसे ज्यादा श्रेय दूंगा।'
Comments
Post a Comment