सोशल मीडिया पर एक प्रेमी युगल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युगल का कहना है कि उन्होंने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी कर ली है। इसके साथ ही युगल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ से सुरक्षा देने की गुहार लगाई है।
वीडियो में अपनी पीड़ा बयां कर रही लड़की
वीडियो में लड़की बता रही है कि उसका नाम मुस्कान मंसूरी है, जबकि लड़के का नाम राकेश वर्मा। मुस्कान वीडियो में कहती है कि वह मध्य प्रदेश के भोपाल संभाग में राजगढ़ जिले की खिलचीपुर तहसील की रहने वाली है।
मुस्कान बताती है कि वह मुस्लिम समुदाय की है और उसने एक हिंदू समुदाय के लड़के राकेश वर्मा से शादी कर ली है। इसके बाद से ही युगल को परेशान किया जा रहा है। वह यहां से वहां भागते फिर रहे हैं। इस दौरान लड़का उसके बगल में ही बैठा हुआ है
हम परेशान हैं, मदद कीजिए
मुस्कान बोली- 18 से ज्यादा है मेरी उम्र
परिवार को दिया संदेश, कहा- कोई गुनाह नहीं किया
लेकिन आप सब लोग जरा एक बार दिल से सोचिए। छह महीने बाद आप ही लोग मेरी शादी कहीं और करवा देते। आप मेरी शादी किसी लड़के से ही तो कराते। किसी ऐसे लड़के से जिसे मैं जानती तक नहीं।
वो लड़का मुझे कैसे रखता, मेरे साथ मारपीट करता या परेशान करता। यह सब बातें मैं आप लोगों को नहीं बता पाती। क्योंकि अक्सर बेटियां अपनी तकलीफें अपने मां-बाप को नहीं बता पाती हैं। इसलिए मैंने जात-पात भूलकर शादी की है। मैंने कोई गुनाह नहीं किया है।
Comments
Post a Comment