होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
दिग्गज गायिका लता मंगेशकर करीब ढ़ाई हफ्ते से अस्पताल में भर्ती हैं। समय-समय पर उनका हालचाल लेने कोई न कोई बड़ी हस्ती पहुंचती रहती है। शुक्रवार को महाराष्ट्र के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी लता दीदी से मिलने अस्पताल पहुंचे।
लता दीदी को खराब सेहत के कारण चलते उन्हें 11 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ब्रीच कैंडी अस्पताल में जाकर लता मंगेशकर की सेहत का हाल जाना।
लता दीदी को सांस में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से वो अस्पताल में एडमिट हैं। बीते दिनों उनकी भतीजी रचना शाह ने उनके स्वास्थ्य के बारे में अपडेट दिया था।
रचना ने पीटीआई से बात करते हुए कहा था कि 'वह अभी काफी अच्छी हैं। हम सब खुश हैं।' जब रचना से पूछा गया कि लता मंगेशकर अस्पताल से कब डिस्चार्ज होंगी तो उन्होंने कहा कि 'डिस्चार्ज होने से ज्यादा मायने अभी यह है कि वो जल्दी से पूरी तरह ठीक हो जाएं।'
सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर को लेकर कई तरह की अफवाहें भी फैली थीं। उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट वायरल हुए। इसको देखते हुए लता मंगेशकर की मीडिया टीम ने उनकी तबीयत की जानकारी दी और लोगों से इस तरह की अफवाह ना फैलाने का अनुरोध किया।
Comments
Post a Comment