होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली प्रज्ञा ठाकुर ने इस बार महात्मा गांधी के हत्यारे को 'देशभक्त' बता दिया है। उन्होंने लोकसभा में बुधवार को नाथूराम गोडसे को 'देशभक्त' करार दिया है। उनके इस बयान का कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया है।
लोकसभा में द्रमुक सांसद ए. राजा ने एसपीजी संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान नकारात्मक मानसिकता को लेकर गोडसे का उदाहरण दिया। इसके विरोध में प्रज्ञा ने खड़े होकर कहा, 'देशभक्तों का उदाहरण मत दीजिए।' इसके बाद कांग्रेस सांसदों ने इसका पुरजोर विरोध किया।
राजा ने कहा कि गोडसे ने खुद स्वीकार किया था कि पिछले 32 साल से गांधी के खिलाफ द्वेष पाले हुए था और इसी वजह से उसने उनकी हत्या की। उन्होंने कहा कि गोडसे ने गांधी को इसलिए मारा क्योंकि वह विशेष विचारधारा में विश्वास रखता था।

प्रज्ञा को चुप कराने आगे आए भाजपा सांसद
प्रज्ञा ठाकुर के विवादित बयान के बाद जब विपक्ष ने विरोध जताना शुरू किया तो भाजपा सांसदों ने ही उन्हें बैठने के लिए कहा।
पहले भी बता चुकीं 'देशभक्त'
प्रज्ञा सिंह पहले भी नाथूराम गोडसे को 'देशभक्त' बता चुकी है, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया था।
आतंकियों को सरंक्षण दे रही कांग्रेस : प्रज्ञा
लोकसभा में प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने 1984 की भोपाल त्रासदी का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि एंडरसन (यूनियन कार्बाइड के चेयरमैन) आतंकी के भेष में आया था। एक विदेशी यहां आता है और हजारों लोगों को मार दिया। अभी भी बहुत से लोग इसका दंश झेल रहे हैं। इसके बाद कांग्रेस ने उसे देश से भगाने में मदद की। यह आतंकवाद है। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, 'वे (कांग्रेस) मुझे आतंकी कहते हैं, लेकिन ये वो हैं जो आतंकियों को बचाते हैं। भोपाल में 34 साल के बाद भी लोग परेशान हैं। लोग काम करने की स्थिति में नहीं हैं।'
Comments
Post a Comment