होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से जारी की गई विलफुल डिफॉल्टर की लिस्ट में मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से माल्या से भी बड़ा घोटालेबाज सामने आया है। इस लिस्ट में मध्यप्रदेश के इंदौर के कारोबारी कैलाश सहारा की रुचि सोया और मुरैना के रमेशचंद्र गर्ग की केएस ऑयल का नाम इस लिस्ट में शामिल है।
आरबीआई की इस लिस्ट के अनुसार कैलाश सहारा की रुचि सोया शराब कारोबारी और भगोड़े विजय माल्या से दो पायदान ऊपर है। कैलाश सहारा के कर्ज न चुका पाने की राशि 3225 करोड़ रुपये है। जबकि माल्या का कुल बकाया 2488 करोड़ रुपये है।
कर्ज देने वाले रुचि सोया कंपनी को एनसीएलटी ले गए हैं। जहां दिवाला कानून के तहत कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं मुरैना के रमेश चंद्र गर्ग की केएस ऑयल मिल पर कुल डिफॉल्ट किए गए कर्ज की राशि 1026 करोड़ रुपये है।
Comments
Post a Comment