होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर अटकलें जारी हैं। यहां रोजाना राजनीतिक गणित पल-पल बदल रहा है। इसी बीच आज कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) सुबह 10 बजे संयुक्त प्रेस कांफ्रेस करने वाली है जिसमें सरकार गठन को लेकर चर्चा हो सकती है। यह जानकारी एनसीपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने दी।
माना जा रहा है कि कांग्रेस-एनसीपी के नेता शिवसेना नेतृत्व के साथ शुक्रवार को मुंबई में बैठक करेंगे। जिसके बाद सरकार गठन को लेकर घोषणा की जा सकती है। चव्हाण ने कहा, 'हमने बातचीत पूरी कर ली है। हमने कई मुद्दों का समाधान कर लिया और शिवसेना नेतृत्व फोन के जरिए हमारे संपर्क में है।'
माना जा रहा है कि कांग्रेस-एनसीपी के नेता शिवसेना नेतृत्व के साथ शुक्रवार को मुंबई में बैठक करेंगे। जिसके बाद सरकार गठन को लेकर घोषणा की जा सकती है। चव्हाण ने कहा, 'हमने बातचीत पूरी कर ली है। हमने कई मुद्दों का समाधान कर लिया और शिवसेना नेतृत्व फोन के जरिए हमारे संपर्क में है।'
राज्य में किसी भी क्षण सरकार
वहीं शिवसेना ने सामना में कहा कि महाराष्ट्र में पिछले 21 दिनों से चल रही अस्थिरता जल्द समाप्त होगी। किसी भी क्षण राज्य में सरकार बनाई जा सकती है। शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ये तीनों दल एक साथ मिलकर स्थिर व मजबूत सरकार देंगे, ऐसा विश्वास कांग्रेस एनसीपी आघाड़ी के नेताओं ने दिल्ली में आयोजित पत्रकार परिषद में जताया। सरकार बनाने को लेकर आवश्यक मुद्दों पर आगामी दो-तीन दिन तक चर्चा जारी रहेगी, ऐसी जानकारी कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण व राकांपा प्रवक्ता नवाब मलिक ने संयुक्त पत्रकार परिषद में दी।
हम बुरे ही ठीक हैं
शिवसेना के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने ट्वीट के जरिए कहा कि हम बुरे ही अच्छे हैं। उन्होंने कहा, 'हम बुरे ही ठीक हैं। जब अच्छे थे तब कौन सा मेडल मिल गया था।'
Comments
Post a Comment