होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
लंबे समय से बकाया बिजली बिल का भुगतान न करने वाले कम आय वाले उपभोक्ताओं को सहूलियत देने के लिए सरकार ने 'आसान किस्त योजना' लागू करने का फैसला किया है।
यह योजना पूरे प्रदेश में 11 नवंबर से लागू होगी। एक साथ बकाया बिल जमा न करने वाले शहरी क्षेत्र के गरीब उपभोक्ता 12 किस्तों में और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता 24 किस्तों में बकाया बिल का भुगतान कर कर सकेंगे।
पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन के अनुसार योजना का लाभ सिर्फ वही उपभोक्ता पाएंगे जिन्होंने अधिकतम 4 किलोवाट तक का घरेलू कनेक्शन ले रखा है। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि योजना लागू होने से जहां गरीब उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने में सहूलियत मिलेगी।

वहीं विभाग के राजस्व में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने ऐसे सभी बकाएदार उपभोक्ताओं से योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराने की अपील की है।
11 नवंबर से 31 दिसंबर तक होगा पंजीकरण
योजना का लाभ लेने के लिए बकाएदार उपभोक्ताओं को अपने क्षेत्र के उपखंड कार्यालयों या उपभोक्ता सेवा केंद्र (सीएससी) पर संपर्क करना होगा। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए कॉर्पोरेशन के टोल फ्री नंबर 1912 पर भी संपर्क किया जा सकता है। योजना के तहत सारे भुगतान ऑनलाइन ही लिए जाएंगे।
योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं का पंजीकरण 11 नवंबर से 31 दिसंबर तक किया जाएगा। पंजीकरण के समय ही उपभोक्ताओं को 31 अक्तूबर तक के बकाया मूल बिजली बिल (सरचार्ज रहित) की राशि का 5 प्रतिशत या न्यूनतम 1500 रुपये जमा करना होगा।
पंजीकरण के बाद निर्धारित सभी किस्तों और 31 अक्तूबर के बाद जारी सभी बिल का नियत समय पर भुगतान करने पर बकाये बिल पर लगा अधिभार समाप्त कर दिया जाएगा।

Comments
Post a Comment