होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू- कश्मीर से अनुच्छेद 370 को सदा के लिए समाप्त कर डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के सपनों को साकार किया है। इससे पहले किसी सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त करने की हिम्मत नहीं दिखाई। मुख्यमंत्री योगी बुधवार को झारखंड के भवनाथपुर से भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप शाही के पक्ष में सभा को संबोधित कर रहे थे।
सीएम ने अपना भाषण तीन बार भारत माता की जय बोलकर शुरू किया। कहा कि यूपी और झारखंड सटा हुआ है। हमारी और आपकी समस्या समान है। इस समान समस्या को समाप्त करने के लिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश और झारखंड में समान सरकार का होना जरूरी है।
भाजपा समस्या को सिर्फ बोलती नहीं है उसका समाधान भी करती है। कहा कि उत्तर प्रदेश मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम व भगवान कृष्ण दोनों की जन्मभूमि है। मथुरा में जन्म लिए और बंशीधर नगर में पधारकर यहां के लोगों का भगवान श्री कृष्ण ने कृतार्थ किया। सीएम ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।
भाजपा समस्या को सिर्फ बोलती नहीं है उसका समाधान भी करती है। कहा कि उत्तर प्रदेश मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम व भगवान कृष्ण दोनों की जन्मभूमि है। मथुरा में जन्म लिए और बंशीधर नगर में पधारकर यहां के लोगों का भगवान श्री कृष्ण ने कृतार्थ किया। सीएम ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।
उन्होंने कहा कि झारखंड में रघुवरदास ने एक लाख युवाओं को नौकरी देने का काम किया है। चुनाव बाद यहां स्टील प्लांट लगेगा। राजद व कांग्रेस देश में समस्या पैदा करते हैं। इन दोनों दलों ने देश को सिर्फ समस्या ही समस्या दी हैं। यदि समस्या नहीं दी होती तो हिंदुओं को इतने दिनों तक राम मंदिर के लिए इंतजार नहीं करना पड़ता। मुस्लिम बहनों को भी सम्मान के साथ जीने का हक दिया है। हम समस्या लटकाते नहीं उसका समाधान करते हैं।
Comments
Post a Comment