होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
इन दिनों अगर आप पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर के दर्शन का प्लान बना रहे हैं और इस परेशान हैं कि इसकी व्यवस्था कैसे हो पाएगी, तो IRCTC आपके लिए शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज की शुरुआत 6 दिसंबर को अगरतला रेलवे स्टेशन से दोपहर 12 बजे होगी। 8 रात और 9 दिन के इस टूर पैकेज के दौरान आपको कोलकाता और भुवनेश्वर घूमने का मौका भी मिलेगा। इस टूर पैकेज के लिए एक यात्री को 8,505 रुपये किराया देना होगा।
टूर पैकेज से जुड़ी खास बातें...
इन जगहों से ट्रेंन में चढ़ सकेंगे
इस स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन में यात्री इन स्टेशनों अगरतला, बदरपुर, गुवाहाटी, न्यू बोंगईगांव, न्यू कूच बिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, मालदा टाउन से बोर्ड कर सकते हैं।
इस पैकेज में ये सुविधाएं मिलेंगी
- इस टूर पैकेज के तहत यात्रियों को स्लीपर क्लास में यात्रा करायी जाएगी।
- इस टूर पैकेज के तहत यात्रियों को रास्ते में दिया जाने वाला खाना पूरी तरह से शाकाहारी होगा।
- रास्ते में यात्रियों को धर्मशालाओं और हॉल में ठहराया जाएगा।
- साइट सीन के लिए नॉन एसी गाड़ियों में ले जाया जाएगा।
Comments
Post a Comment