इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर बताया- क्यों खाने से पहले करना पड़ता है दोस्तों का इंतजार -ट्विंकल खन्ना
बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहती हैं। ट्विंकल कई मुद्दों पर अपनी खुलकर राय भी रखती हैं। ट्विंकल के फैंस भी उनके बोल्ड और बिंदास अंदाज को पसंद करते हैं। इसी बीच ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें उनके सामने भोजन से भरी एक प्लेट दिखाई दे रही है। अपनी इस फोटो को शेयर करते हुए ट्विंकल ने बताया कि खाने से पहले उन्हें अपने दोस्तों का इंतजार क्यों करना पड़ता है।
सामने आई इस फोटो में आप देख सकते हैं कि ट्विंकल खन्ना ब्लैक डॉट आउटफिट में नजर आ रही हैं। फोटो में एक्ट्रेस के सामने खाने से भरी प्लेट दिख रही है। वह किसी को खाने की तरफ इशारा कर रही हैं। वहीं फोटो में किसी महिला का हाथ दिख रहा है। इस फोटो को शेयर करते हुए ट्विंकल ने बड़ा ही मजेदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है कि जब आप खाना चाहते हैं और आपका फ्रेंड आपसे प्रतीक्षा करवाता ताकि वह भोजन को पहले इंस्टाग्राम पर परोसा जा सके
ट्विंकल खन्ना के इस मजेदार कैप्शन से यह साबित हो गया है कि वह काफी भूखी हैं हालांकि अपने दोस्त का इंतजार कर रही हैं। वहीं आपने अक्सर देखा होगा कि लोग भले ही कितने भूखे क्यों न हो लेकिन खाने से पहले अपने खाने की प्लेट को सोशल साइट पर पोस्ट करते हैं, जिसे लेकर ट्विंकल खन्ना ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में चुटकी ली है। ट्विंकल खन्ना के इस पोस्ट पर लोग भी खूब रिएक्ट कर रहे हैं।
बता दें, एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना अक्सर समसमायिक मुद्दों पर अपनी राय शेयर करती नजर आती है। ट्विंकल खन्ना एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ ही एक ऑथर, स्तंभ लेखक और फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। बॉलीवुड की दुनिया में एक्ट्रेस ने फिल्म बरसारत के साथ अपना कदम रखा था, जिसके लिए उन्होंने बेस्ट फीमेल डेब्यू फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीता। इसके बाद वह करीब 16 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। फिल्मी करियर से अलग उन्होंने इंटीरियर डिजाइनिंग में भी अपना हाथ आजमाया।
Comments
Post a Comment