हॉलीवुड अभिनेत्री पामेला एंडरसन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी लिखी है। उन्होंने प्रदूषण के चलते भारत के हालातों पर चिंता जताई है। साथ ही पामेला ने पीएम मोदी से शाकाहारी खाने को बढ़ावा देने की अपील की है। दिल्ली में गंभीर वायु प्रदूषण पर उन्होंने कहा कि 'यहां रहने वाले हर जीव के लिए मैं परेशान हूं। मुझे लोगों के साथ-साथ जानवरों की भी चिंता है जो चेहरे पर मास्क नहीं लगा सकते।'बिग बॉस' की पूर्व कंटेस्टेंट रह चुकीं पामेला एंडरसन ने पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) की ओर से पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी है। पामेला ने कहा कि आपसे आग्रह है कि सभी सरकारी बैठकों और इवेंट्स में केवल शाकाहारी खाना परोसा जाना सुनिश्चित किया जाए।पामेला ने पीएम मोदी से कहा कि 'डेयरी प्रोडक्ट्स को हटाकर सोया प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए। मीट और ऐसे ही जानवरों से जुड़े प्रोडक्ट्स पर बैन लगा देना चाहिए, खासकर सरकारी इवेंट्स और बैठकों के दौरान।' 'बेवाच' फेम अभिनेत्री ने कहा कि 'ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण बहुत गंभीर समस्या है। हम इस पर और देरी नहीं कर सकते।'पामेला ने एक ताजा रिपोर्ट का हवाला देते हुए लिखा कि '2050 तक 36 करोड़ भारतीय बदलते वातावरण से बुरी तरह प्रभावित हो सकते हैं। यही नहीं वर्ल्ड बैंक के मुताबिक 2030 तक 40 प्रतिशत भारतीयों के पास पीने के लिए साफ पानी नहीं होगा। अगले साल ही करीब 21 भारतीय शहरों का ग्राउंडवाटर जीरो हो सकता है।'चिट्ठी में पामेला ने न्यूजीलैंड, चीन और जर्मनी जैसे देशों का हवाला भी दिया। उन्होंने लिखा कि 'भारत को इन देशों के रास्तों पर चलना चाहिए जहां हर सरकारी आयोजन में मीट के इस्तेमाल पर बैन है।' 52 वर्षीय अभिनेत्री ने आगे कहा, 'मैं आपसे आग्रह करती हूं कि आप दिखाएं कि भारत उनके बराबर या उनसे अधिक श्रेष्ठ है।'
यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है।
*प्रमुख मांगें:*
1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है।
2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है।
3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा।
4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...
Comments
Post a Comment