होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए बीटेक (B.Tech - Bachelor of Technology) या एमटेक (M.Tec) करने की चाह रखने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT ) में बीटेक व एमटेक कोर्सेज में सीटें बढ़ने जा रही हैं।
मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ( इलाहाबाद की ओर से जानकारी दी गई है कि संस्थान में 14 फीसदी सीटें बढ़ने वाली हैं। शैक्षणिक सत्र 2020-21 से ही इसे लागू किया जा रहा है। यानी अगले सत्र से ही छात्रों को बढ़ी सीटों का लाभ मिल सकेगा।
संस्थान के फैकल्टी इंचार्ज (प्रवेश) आशुतोष उपध्याय ने बताया है कि इस फैसले के बाद सत्र 2020-21 में बीटेक कोर्स में कुल 1018 सीटों पर विभिन्न श्रेणियों में विद्यार्थियों को दाखिला मिल सकेगा। 2019-20 तक सीटों की संख्या 901 थी। यानी बीटेक में 117 सीटें बढ़ेंगी।
वहीं, अगर एमटेक कोर्स की बात करें तो नए सत्र में 595 विद्यार्थियों को दाखिला मिलेगा। 2019-20 के शैक्षणिक सत्र में यहां सीटों की कुल संख्या 528 थी।
बताया गया है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षण लागू करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। हालांकि सीटें बढ़ाने वाले इस प्रस्ताव को अभी अंतिम मंजूरी मिलनी बाकी है। इसे अभी संस्थान के सीनेट के समक्ष पेश किया जाना बाकी है। मंजूरी के बाद इसे केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय के अंतर्गत ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) को भेजा जाएगा। ताकि देशभर के सभी 23 आईआईटी, 31 एनआईटी और 25 आईआईआईटी समेत अन्य सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों के लिए सीट मैट्रिक्स तैयार किया जा सके।
वहीं, कुछ अधिकारियों का कहना है कि ईडब्ल्यूएस श्रेणी के तहत 10 फीसदी आरक्षण लागू करने के लिए संस्थान को 25 फीसदी तक सीटें बढ़ाने की जरूरत है। ताकि विभिन्न श्रेणियों के बीच नियमों के अनुसार सीटों का संतुलन बना रहे। 2019-20 में एमएनएनआईटी ने बीटेक की 11 फीसदी सीटें ही बढ़ाई थी।
एनआईटी समेत अन्य इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले के लिए 6 से 11 जनवरी 2020 तक ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEEका आयोजन किया जाएगा।

किस कोर्स में कितनी सीटें बढ़ीं

Comments
Post a Comment