लखनऊ 17 नवंबर।
आज मिशन ह्यूमन राइट्स एवम् एंटी करप्शन ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजीव आहूजा जी ने लखनऊ नगर के दो प्रतिष्ठित चिकित्सकों डॉ ज्ञान प्रकाश जी
"डॉ ज्ञानू" एवम् होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ हरिराम धवन जी को "धनवंतरी रत्न सम्मान" से सम्मानित किया।
इस अवसर पर संस्था के प्रदेशाध्यक्ष श्री
गौरव जायसवाल ने उपस्थित सभी गणमान्य नागरिको का स्वागत करते हुए बताया कि हमारे समाज के अच्छे स्वास्थ्य हेतु डॉ ज्ञानू जी वा डॉ धवन जी जो कि वर्तमान में अपनी उम्र के अस्सी-पच्चासी साल गुजार चुके हैं, लेकिन आज भी रोगियों के प्रति इनके समर्पण की भावना अतुलनीय है। इस अवसर पर श्री आहूजा जी ने कहा कि मेरा यह सौभाग्य है कि आज मुझे इन दोनों धन्वंतरि देवताओं का पूजन करने का अवसर मिला, जो सबको स्वास्थ्य देता हो, उन्हें अगर हम सम्मान दे रहे हैं, तो यह हमारी संस्था का एक स्वर्णिम पल है।
इस अवसर पर क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों के साथ साथ पंडित आशीष त्रिवेदी, जयंत, मोहित गुप्ता, सर्वेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।
यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है।
*प्रमुख मांगें:*
1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है।
2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है।
3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा।
4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...
Comments
Post a Comment