होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
सुन्नी वक्फ बोर्ड ने फैसला लिया है कि वह अयोध्या मामले में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल नहीं करेगा।सुन्नी वक्फ बोर्ड की बैठक में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल नहीं करने का फैसला लिया गया। बैठक में शामिल 7 में से 6 सदस्यों ने पुनर्विचार याचिका का विरोध किया, जबकि सिर्फ एक सदस्य ने इसका समर्थन किया। हालांकि बैठक में मस्जिद की जमीन को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई।
उल्लेखनीय है कि 70 साल तक चली कानूनी लड़ाई के बाद अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने 9 नवंबर को फैसला दिया था।
राजनीतिक रूप से संवेदनशील राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की पीठ ने सर्वसम्मति से ऐतिहासिक फैसला सुनाया था। कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा विवादित जमीन को तीन पक्षों में बांटने के फैसले को अतार्किक करार देते हुए रामलला विराजमान के पक्ष में फैसला सुनाया।
अदालत ने साथ ही मुस्लिम पक्ष को अलग से 5 एकड़ भूमि उपलब्ध करवाने की बात कही थी। साथ ही राम मंदिर निर्माण के लिए सरकार की देखरेख में तीन माह के भीतर एक ट्रस्ट बनाने की बात कही थी।
Comments
Post a Comment