होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
मलाइका अरोड़ा अपने फिटनेस और लुक्स की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं। पेपराजी की वो पसंदीदा सितारों में से एक हैं। मलाइका अपने आइटम नंबर की वजह से भी जानी जाती हैं। उनका ऐसा ही एक गाना है फिल्म 'दिल से' का 'छैंया छैंया'। कम ही लोगों को पता होगा कि मलाइका से पहले इस गाने के लिए दो मशहूर अभिनेत्रियों से संपर्क किया गया था।
कोरियाग्राफर और फिल्म मेकर फराह खान ने खुलासा किया है कि मलाइका से पहले इस गाने के लिए रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी से संपर्क किया गया था। दरअसल गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में एक सेशन में फराह खान ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने ये राज खोला।
फराह खान ने बताया कि 'हमें स्टेशन पर शूट करने की अनुमति नहीं मिली, इसलिए हमने इसे एक ट्रेन के ऊपर शूट किया। इसे चार दिन में हमने पूरा कर लिया और ट्रेन पर से कोई गिरा भी नहीं। हमने शिल्पा शेट्टी से लेकर रवीना टंडन तक कई अभिनेत्रियों से संपर्क किया था लेकिन सबने मना कर दिया था। जिसके बाद मलाइका को अप्रोच किया गया और वो एक स्टार बन गईं।' बता दें कि गाने में मलाइका के साथ शाहरुख खान भी हैं।
'छैंया छैंया' गर्ल मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो हर दिन अपने फैंस के लिए तस्वीरें साझा करती रहती हैं। मलाइका अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं लेकिन कई बार उनका फैशन फैंस को पसंद नहीं आता और ट्रोल कर दिया जाता है।
Comments
Post a Comment