होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को महाराष्ट्र के 19वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उद्धव राज्य के मुख्यमंत्री की शपथ लेने वाले ठाकरे परिवार से पहले और पार्टी की ओर से तीसरे व्यक्ति हैं। 59 वर्षीय उद्धव के साथ शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के दो-दो नेताओं ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की। इस बीच कई बॉलीवुड स्टार्स ने उद्धव ठाकरे को बधाई दी है।
बॉलीवुड एक्टर और बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'सबसे अपेक्षित, प्रतीक्षित और योग्य सरकार के शपथ ग्रहण के दिन और हमारे पारिवारिक मित्र, महाराष्ट्र के बागडोर संभालने के लिए बाला साहेब ठाकरे के योग्य बेटे उद्धव ठाकरे को बधाई हो!'
समाजवादी पार्टी की सांसद और अभिनेत्री जया बच्चन ने कहा, 'ठाकरे परिवार से हमारा गहरा और पुराना रिश्ता है। उद्धव को मुख्यमंत्री बनने पर मैं हार्दिक बधाई देती हूं। मुझे पूरी उम्मीद है कि ठाकरे महाराष्ट्र की भलाई के लिए काम करेंगे। खासतौर से वो किसानों के हितों और युवाओं को रोजगार देने के लिए काम करें, ये मेरी चाहत है।'
अभिनेता रितेश देशमुख ने भी उद्धव ठाकरे को ट्विटर के जरिए बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- 'महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर उद्धव ठाकरे को बहुत बधाई और मेरे दोस्त आदित्य ठाकरे को भी बहुत बधाई।'
Comments
Post a Comment