होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
उद्धव ठाकरे ने मुंबई के शिवाजी पार्क में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। इस मौके पर तमाम तल्खियां भूलकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख और चचेरे भाई राज ठाकरे भी इस आयोजन का हिस्सा बने। राज ठाकरे ब्लैक कुर्ता पायजामा में नजर आए। बड़े भाई उद्धव ने शपथ ग्रहण में शामिल होने का न्योता भेजा था, राज ठाकरे ने जिसे सहर्ष स्वीकार किया। बता दें कि राजनीतिक मंचों पर इन दोनों भाइयों की मौजूदगी की यह खास तस्वीर है। हालांकि, पारिवारिक आयोजनों का न्योता आता-जाता रहता है। इसी वर्ष राज ठाकरे ने अपने बेटे अमित ठाकरे की शादी का न्योता उद्धव को दिया था।
शुरू में बाल ठाकरे की सियासी विरासत के वारिस लंबे समय तक उनके भतीजे राज ठाकरे माने जाते थे। कथित तौर पर उद्धव ठाकरे द्वारा दरकिनार किए जाने के कारण राज ठाकरे ने 9 मार्च 2006 को शिवसेना से अलग होकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) नाम से अलग पार्टी बना ली थी। इसके बाद से दोनों भाई राजनीतिक मंचों पर एक साथ नजर नहीं आए हैं। हालांकि ऐसे मौके भी कम ही आए हैं जब दोनों भाई एक-दूसरे से मिले हों।
Comments
Post a Comment