होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भारतीय रेलवे कई सेवाएं देती है। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि हमें रेलवे की सुविधाओं के बारे में पता ही नहीं होता। आज हम आपको रेलवे की एक ऐसी ही सुविधा के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके तहत ट्रेन की टिकट बुक करते समय आपको 50 फीसदी तक की छूट मिल सकती है। आइए जानते हैं कैसे।
यात्रियों को 50 फीसदी तक छूट
भारतीय रेलवे मेल, एक्सप्रेस, राजधानी, शताब्दी, जन शताब्दी और दुरंतो जैसी ट्रेनों में यात्रियों को 50 फीसदी तक की छूट देती है। नियम के तहत पुरुषों को 40 फीसदी और महिलाओं को 50 फीसदी तक छूट मिलती है।आइए जानते हैं कि किन लोगों को इसके तहत छूट मिलेगी।
इन लोगों को मिलगी छूट
रेल टिकट में ये छूट वरिष्ठ नागरिकों के लिए है। अगर पुरुषों की उम्र 60 वर्ष है, तो आईआरसीटीसी के अनुसार, उन्हें 40 फीसदी तक छूट मिलेगी। वहीं अगर महिलाओं की उम्र 58 वर्ष है, तो उन्हें टिकट में 50 फीसदी तक छूट मिलेगी। अगली स्लाइड में जानते हैं आप इसका फायदा कैसे उठा सकते हैं।
ऐसे उठाएं लाभ
आईआरसीटीसी की ई-टिकटिंग वेबसाइट www.irctc.co.in पर वरिष्ठ नागरिक इसका फायदा उठा सकते हैं। रिजर्वेशन फार्म भरते समय चेकबॉक्स पर क्लिक करके वरिष्ठ नागरिक छूट की मांग कर सकते हैं। हालांकि रियायत का लाभ सिर्फ तभी मिलेगा जब वरिष्ठ नागरिक इसकी मांग करेंगे।
बता दें कि रियायत का लाभ उठाने के लिए वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा करते समय अपनी सही उम्र बताने के लिए पहचान पत्र साथ रखना होगा।
बता दें कि रियायत का लाभ उठाने के लिए वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा करते समय अपनी सही उम्र बताने के लिए पहचान पत्र साथ रखना होगा।
Comments
Post a Comment