होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
तापसी पन्नू कितनी बेहतरीन एक्ट्रेस हैं यह बात किसी से छिपी नहीं है। अपने छोटे-से करियर में उन्होंने कई उल्लेखनीय फिल्में दी हैं जो कई अभिनेत्रियां लंबे करियर में भी नहीं दे पाती है। उनकी पिछली फिल्म 'सांड की आंख' न केवल सराही गई थी बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छा व्यवसाय किया था।
इसीलिए जब भी किसी फिल्म प्रोड्यूसर या डायरेक्टर के पास कोई अच्छी स्क्रिप्ट होती है जिसमें एक्ट्रेस का रोल दमदार रहता है तो वह तापसी के नाम पर जरूर विचार करता है।
बॉलीवुड के खबरचियों के अनुसार तापसी जल्दी ही संजय लीला भंसाली की फिल्म में नजर आ सकती हैं। भंसाली 'सिया जिया' नामक एक फिल्म प्रोड्यूस कर रहे हैं जिसकी स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है।
फिल्म के लिए निर्देशक और एक्ट्रेस की तलाश है। सूत्रों का कहना है कि तापसी को स्क्रिप्ट सुनाई जा चुकी है और उन्हें ये बेहद पसंद आई है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो तापसी यह फिल्म करती दिखाई दे सकती हैं।
भंसाली जैसे निर्माता-निर्देशक के साथ यह तापसी की पहली फिल्म होगी। इस फिल्म में वे दोहरी भूमिकाओं में नजर आएंगी।
इसके पहले भी तापसी और भंसाली की एक फिल्म साथ करने की खबरें आई थीं जिसका तापसी ने खंडन किया था।
Comments
Post a Comment