होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
औली में पर्यटकों की ओर से आगामी दस दिसंबर तक की एडवांस बुकिंग आ चुकी है। पर्यटन व्यवसायी अजय भट्ट का कहना है कि औली में बर्फबारी के बाद पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है। देश के विभिन्न हिस्सों से पर्यटक औली के सैर-सपाटे पर पहुंच रहे हैं।
उधर, शुक्रवार को दोपहर बाद फिर मौसम का मिजाज बदला और बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहा। बर्फबारी से जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बृहस्पतिवार को हुई अत्यधिक बर्फबारी से जोशीमठ-मलारी हाईवे जगह-जगह बर्फ जमने से अवरुद्ध हो गया था।
शुक्रवार को चटख धूप खिलने से हाईवे को दोपहर बाद सेना के भारी वाहनों के लिए खोल दिया गया है, जिससे सेना के जवानों ने राहत की सांस ली। केदारनाथ धाम में दोपहर बाद लगभग दो बजे से हल्की-हल्की बर्फबारी शुरू हो गई थी, जो देर शाम तक रही। इससे पूर्व सुबह से मौसम सुहावना रहा और धूप खिली रही।
इस दौरान करीब आधा फीट बर्फ भी पिघल गई थी। धाम में अब भी साढ़े चार फीट तक बर्फ मौजूद है। यहां अधिकतम तापमान 12 और न्यूनतम माइनस 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर, जिला मुख्यालय समेत निचले इलाकों में दिनभर गुनगुनी धूप खिली रही। दोपहर तक मौसम सुहावना बना हुआ था। लेकिन दो बजे के बाद से पुन: हल्की बर्फबारी होने लगी है, जिससे ठंड पूर्ववत हो गई है।
दोपहर तक मौसम सुहावना बना हुआ था। लेकिन दो बजे के बाद से पुन: हल्की बर्फबारी होने लगी है, जिससे ठंड पूर्ववत हो गई है। सभी पुनर्निर्माण कार्य स्थल सफेद चादर ओढ़ हुए हैं। कहा कि अगर, अगले दो-तीन दिन तक चटक धूप होने पर बर्फ पिघल पाएगी। अन्यथा आने वाले दिनों में पुनर्निर्माण कार्यों में दिक्कतें हो सकती हैं।
Comments
Post a Comment