होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
आईएएस अधिकारी के तौर पर अपने करियर में करीब 50 बार तबादला किये गये अशोक खेमका ने अपनी नयी तैनाती पर बुधवार को तीखी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि 'ईमानदारी का ईनाम जलालत है।'
हरियाणा सरकार ने बुधवार को खेमका सहित 14 आईएएस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया।
भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1991 बैच के अधिकारी ने ट्वीट किया, ''फिर तबादला। लौट कर फिर वहीं।'' उन्होंने कहा, ''कल संविधान दिवस मनाया गया। आज उच्चतम न्यायालय के आदेश एवं नियमों को एक बार और तोड़ा गया। कुछ प्रसन्न होंगे। अंतिम ठिकाने जो लगा।''
उन्होंने कहा,''ईमानदारी का ईनाम जलालत।''
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक खेमका हरियाणा के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में मार्च में प्रधान सचिव के पद पर नियुक्त किये गये थे। उनका अगला कार्यभार प्रधान सचिव, अभिलेख, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग है।
भाजपा-जननायक जनता पार्टी सरकार के करीब एक महीने पहले सत्ता में आने के बाद से यह पहला बड़ा प्रशासनिक फेरबदल है।
तबादले तत्काल प्रभाव से प्रभावी हो जाएंगे।
खेमका 2012 में चर्चा में आये थे, जब उन्होंने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा से संबद्ध स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी और रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ के बीच हुए भूमि सौदे के दाखिल खारिज को रद्द कर दिया था।
Comments
Post a Comment