होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का नाम इन दिनों क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ जोड़ा जा रहा है। कुछ दिन पहले उर्वशी एक Puppy के नजर आई थीं। उस वक्त ऐसी खबरें उड़ी थीं कि ये Puppy उन्हें हार्दिक ने गिफ्ट किया है। क्रिकेटर से अफेयर की खबरों की बीच अब एक्ट्रेस खुद सामने आईं हैं और उन्होंने इसकी पूरी सच्चाई बताते हुए हार्दिक पांड्या को हिदायत दी है।
न्यूज 18 के दिए एक इंटरव्यू उर्वशी रौतेला ने हार्दिक पांड्या के साथ उनका नाम जोड़े जाने को लेकर कहा कि उनका कोई अफेयर नहीं है। उर्वशी ने कहा कि वह इन दिनों सिर्फ अपने काम पर ध्यान दे रही हैं।
क्रिकेटर को हिदायत देते हुए उर्वशी ने कहा कि हार्दिक के लिए अच्छा है कि वह अपने क्रिकेट पर फोकस करें। उर्वशी ने कहा कि फिलहाल वह किसी लव रिलेशनशिप में नहीं बल्कि सिंगल हैं।
हार्दिक और उर्वशी के बीच अफेयर की खबरें तब उड़ीं जब साल 2018 में दोनों साथ में एक पार्टी में नजर आए थे। उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हार्दिक पांड्या के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की, जिसके बाद लोग इनके रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें करने लगे थे।
Comments
Post a Comment