Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

अन्तर्राष्ट्रीय स्टूडेन्ट्स क्वालिटी कन्ट्रोल सर्किल-2019 का तीसरा दिन- सी एम एस


वाद-विवाद, पोस्टर एण्ड स्लोगन एवं नुक्कड़ नाटक द्वारा क्वालिटी विचारधारा को अपनाने का संदेश दिया 16 देशों के प्रतिभागी छात्रों ने


उत्कृष्ट परिणाम के लिए व्यवस्था में सुधार आवश्यक


-- क्वालिटी विशेषज्ञों की राय


लखनऊ, नवम्बर। सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में चल रहे अन्तर्राष्ट्रीय स्टूडेन्ट्स क्वालिटी कन्ट्रोल सर्किल (आई.सी.एस.क्यू.सी.सी.-2019) के तीसरे दिन आज विभिन्न देशों से पधारे प्रख्यात क्वालिटी विशेषज्ञों ने जोर देते हुए कहा कि उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने के लिए व्यवस्था में सुधार आवश्यक है परन्तु इसके साथ ही हमें भी रचनात्मक बदलावों का स्वागत करने को सदैव तत्पर होना चाहिए। बदलाव हमें जागरूक एवं सजग बनाता है एवं निरन्तर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। इन विशेषज्ञों ने भावी पीढ़ी में चरित्र निर्माण, टीम वर्क, सहयोग की भावना, विचारों के आदान-प्रदान के महत्व पर भी जोर दिया और कहा कि मनुष्य के इरादे सदा बुलन्द होने चाहिए। आई.सी.एस.क्यू.सी.सी.-2019 के अन्तर्गत आज देश-विदेश के प्रतिभागी छात्रों ने विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं जैसे वाद-विवाद प्रतियोगिता, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता के माध्यम से अपने ज्ञान-विज्ञान का जोरदार प्रदर्शन किया एवं क्वालिटी की भावना को पूरे जीवन में उतारने का संदेश दिया। विदित हो कि आई.सी.एस.क्यू.सी.सी.-2019 का आयोजन सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसमें विश्व के 16 देशों आस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, चीन, आयरलैण्ड, मलेशिया, माॅरीशस, नेपाल, कतर, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, टर्की, थाईलैण्ड, अमेरिका, इंग्लैण्ड, यू.ए.ई. एवं भारत के ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ एवं छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं।


            आई.सी.एस.क्यू.सी.सी.-2019 के तीसरे दिन के ओपनिंग प्लेनेरी सेशन में चर्चा-परिचर्चा की शुरुआत प्रख्यात शिक्षाविद् व सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी के सारगर्भित से हुई। ''टोटल क्वालिटी मैनेजमेन्ट: एन इनीशिएटिव टु डेवलप टोटल क्वालिटी परसन'' विषय पर बोलते हुए डा. गाँधी ने कहा कि क्वालिटी के इस युग में किसी भी घटिया वस्तु के लिए जगह नहीं है। निरन्तर आगे बढते रहने के लिए क्वालिटी की विचारधारा को अपनाना बेहद जरूरी है। क्वालिटी हमारे विचारों में भी होनी चाहिए, घटिया और तुच्छ विचारों को त्यागकर हमें एकता के विचारों को अपनाना चाहिए। डा. गाँधी ने सम्मेलन में पधारे देश-विदेश के क्वालिटी गुरुओं का स्वागत किया। आज क्वालिटी सर्किल सम्मेलन के तीसरे दिन का उद्घाटन भाषण देते हुए तुर्की से पधारी डा. हयाल कोकसाल, फाउण्डिंग प्रेसीडेन्ट,  एसोसिएशन फार इनोवेटिव कोलाबरेशन, ने 'इम्पैक्ट आॅफ एक्सपोनेन्शियल राइज इन यूज आॅफ टेक्नोलाॅजीज इन ट्वेन्टी फस्र्ट सेन्चुरी पेडागोजी' विषय पर बोलते हुए कहा कि शिक्षण पद्धति को प्रौद्योगिकी में निपुण होना चाहिए। शिक्षा के तरीके बदल रहे हैं और शिक्षकों को भी उसी अनुरूप बदलना चाहिए। प्लेनरी सेशन की अध्यक्षता एम.एस.क्यू.सी.सी. माॅरीशस के चेयरमैन श्री मधुकर नारायन ने की।


            इस अवसर पर कीनोट एड्रेस देते हुए मोटीवेशनल स्पीकर श्री सिमरजीत सिंह ने कहा कि यदि हम सीमारेखा से आगे नहीं बढते तो हम तय पद्धति के गुलाम बने रहेंगे और कभी प्रगति नहीं कर पायेंगे। यदि परिणाम बदलना चाहते हैं तो प्रयास में भी परिवर्तन लाना होगा। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता वही है जो आप हैं और यह छोटी-छोटी चीजों से आरम्भ होती है। उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यदि आप छोटे-छोटे कामों में सफल हो जाते हैं तो आपमें गुणवत्ता आती है। ज्ञान का क्रियान्वयन अति आवश्यक है। एक छोटा सा कार्य टन भर सिद्धान्त से बढ़कर है। हैप्पीनेस टेक्नोलाॅजी, इण्डिया के फाउण्डर एवं चीफ मेन्टर, डा. अरूण भारद्वाज ने 'इंजीनियरिंग हैप्पीनेस - एजूकेशन फाॅर सेल्फ डिस्कवरी, एन्लाइटेनमेन्ट एण्ड एम्पाॅवरमेन्ट' विषय पर बोलते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य खुश बच्चे बनाना है। क्लासरूम में नौकरी करना बताया जता है परन्तु नौकरी को आनन्दित होकर कैसे करें, यह नहीं बताया जाता है। यह हम बच्चों को खुश रखना चाहते हैं तो सोचना पड़ेगा कि हम जो कर रहे हैं, वह क्यों कर रहे हैं। जीवन हमेशा खुश रहने के लिए है। अमेरिका से पधारे क्वालिटी डाइजेस्ट के सी.ई.ओ. श्री जेफ डेवर ने कहा कि गुणवत्ता के लिए नेतृत्व के प्रत्यक्ष प्रतिबद्धता से व्यवहार बदलते हैं। अपने छात्रों को अपने पढ़ाये हुए पाठ से आगे देखना सिखायें, तभी उनमें गुणवत्ता आयेगी। इसी प्रकार देश-विदेश के कई अन्य क्वालिटी विशेषज्ञों ने अपने सारगर्भित विचारों से ज्ञान की गंगा बहाई।


            आई.सी.एस.क्यू.सी.सी.-2019 के तीसरे दिन आज देश-विदेश से पधारे प्रतिभागी छात्रों ने पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में अपने ज्ञान-विज्ञान व रचनात्मक कौशल का जोरदार प्रदर्शन किया। पोस्टर एवं स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता के अन्तर्गत देश-विदेश के प्रतिभागी छात्रों ने 'क्वालिटी सर्किल्स फाॅर ग्लोबल इंटीग्रेशन' एवं 'क्वालिटी - एन एटीट्यूड टु एचीव परफेक्शन' विषयों पर अपनी विस्तृत सोच व लेखन प्रतिभा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया तो वहीं दूसरी ओर वाद-विवाद प्रतियोगिता में अपने तर्को व अभिव्यक्ति क्षमता का भरपूर प्रदर्शन कर सभी को दांतो तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा, अपरान्हः सत्र में आयोजित 'नुक्कड़ नाटक' प्रतियोगिता सभी के आकर्षण का केन्द्र रही, जिसमें प्रतिभागी छात्रों ने दिखाया कि कैसे क्वालिटी विचारधारा अपनाकर जीवन में क्रान्तिकारी परिवर्तन किया जा सकता है और चारित्रिक गुणों का विकास किया जा सकता है।


            इसके अलावा, आज छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों के मार्गदर्शन हेतु अलग-अलग विषयों पर तीन कार्यशालाएं आयोजित हुई। प्रख्यात शिक्षाविद् एवं लेखिका श्रीमती अनीता अराथून के कुशल मार्गदशन में 'वेज टु मेक इंग्लिश टीचिंग मोर इन्ट्रेस्टिंग' विषय पर कार्यशाला सम्पन्न हुई तो वहीं दूसरी ओर आस्ट्रेलिया से पधारे आस्ट्रेलियन इन्स्टीट्यूट आॅफ बिजनेस मैनेजमेन्ट के चेयरमैन श्री शान रूपराय ने 'मास्टर क्लास लीडरशिप' विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया।  इसी प्रकार इंग्लैण्ड से पधारे शिक्षाविद् श्री माइक हचिन्स ने 'हाऊ टु स्टे एबव द लाइन' विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया। इस अवसर पर श्री हचिन्स ने कहा कि पहले अपनी स्थिति को पहचानिये, फिर सोचिए कि आप क्या करना चाहते हैं और कौन सा कार्य करके आप प्रसन्न रहते हैं। इसके अलावा, आज अपरान्हः सत्र में देश-विदेश के विभिन्न विद्यालयों से पधारे शिक्षकों व शिक्षाविद्ों द्वारा पेपर प्रजेन्टेशन के माध्यम से 'शिक्षा में क्वालिटी विचारधारा' को बढ़ावा देने के प्रयासों पर प्रकाश डाला।


            सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि यह ऐतिहासिक अन्तर्राष्ट्रीय क्वालिटी सम्मेलन अपने अत्यन्त सफल समापन की ओर बढ़ रहा है एवं कल, 30 नवम्बर, शनिवार को अपरान्हः 3.00 बजे 'पुरस्कार वितरण समारोह' के साथ सम्मेलन का भव्य समापन होगा। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्रों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जायेगा तथापि सी.एम.एस. छात्र देश-विदेश से पधारे प्रतिभागी छात्रों व क्वालिटी विशेषज्ञों के सम्मान में रंगारंग शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इससे पहले, देश-विदेश से पधारे प्रख्यात क्वालिटी विशेषज्ञ अपने सारगर्भित उद्बोधन से क्वालिटी विचारधारा की अलख जगायेंगे।


    


Comments

POPULAR POSTS

निजी ITI संस्थानों ने उठाई 6 सूत्रीय मांग, 15 मई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निजी आईटीआई संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष 6 प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 15 मई, शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रदेश भर के प्रशिक्षक, प्रबंधक और छात्र निदेशालय पर एकत्र होकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि कौशल विकास में निजी ITI की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, लेकिन मौजूदा नीतियों से संस्थानों की आर्थिक और प्रशासनिक स्थिति प्रभावित हो रही है। *प्रमुख मांगें:* 1. *फीस वृद्धि तत्काल लागू हो:* हरियाणा मॉडल के अनुरूप इसी सत्र से फीस बढ़ाई जाए। बढ़ती संचालन लागत, वेतन और रखरखाव के कारण पुरानी फीस पर संचालन कठिन है। 2. *निम्स पोर्टल पर नोडल वेरिफिकेशन खत्म हो:* पैन, आधार, OTP आधारित e-KYC के बाद अतिरिक्त नोडल वेरिफिकेशन अनावश्यक और शोषणकारी है। 3. *थर्ड शिफ्ट बहाल हो:* दिन में नौकरी करने वाले हजारों छात्रों को शाम की शिफ्ट न होने से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। 4. *PMKVY 5.0 में भागीदारी मिले:* निजी संस्थानों के पास संसाधन और अनुभवी स्टाफ होने के बावजूद योजनाओं में भागी...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ, उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर लूट, सर्राफा व्यापारियों में दहशत; पुलिस पर असंवेदनशीलता का आरोप

गोंडा: जनपद के बभनान बाजार, थाना छपिया क्षेत्र में 19 अप्रैल 2026 को स्वर्ण व्यवसायी समर कसौधन को गोली मारकर आभूषण लूट की घटना से सर्राफा कारोबारियों में भय का माहौल है। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर व्यापारियों में भारी असंतोष है। व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, लगाए ये आरोप सर्राफा एवं स्वर्ण व्यवसायियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बताया कि पीड़ित समर कसौधन ने खुद बयान दिया है, जिसका वीडियो भी मौजूद है। इसके बावजूद पुलिस ने उनके भाई की तहरीर पर केस दर्ज किया, जो दबाव में लिखी लगती है। व्यापारियों ने मांग की कि मामले को छिनैती के बजाय लूट व हत्या के प्रयास की धाराओं में दर्ज किया जाए। ये हैं प्रमुख मांगें 1. पीड़ित के बयान के आधार पर लूट व हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज हो। 2. समय सीमा में खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी और 100% बरामदगी हो। 3. स्वर्ण व्यवसायी क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। 4. आत्मरक्षा के लिए स्वर्ण व्यापारियों को प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं। व्यापारियों का कहना है कि घटना के बाद से माल के आवागमन में असुरक्षा महसूस हो रही है और व्य...

राजधानी लखनऊ में आयोजित हुआ उ० प्र० राज्य सेतु निगम एम्पलाइज यूनियन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह

उ०प्र० राज्य सेतु निगम इम्प्लाईज यूनियन की स्थापना के 34 वर्ष पूर्ण होने तथा इम्प्लाईज यूनियन की केन्द्रीय कार्यकारिणी के 17वें द्विवार्षिक अधिवेशन / द्विवार्षिक चुनाव (2026-28) के अवसर पर यूनियन की पूर्व घोषित सूचना के अनुसार सेतु निगम मुख्यालय प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के केन्द्रीय महामंत्री श्री शिशिर गुप्ता द्वारा किया गया। उक्त आयोजन में प्रदेश स्तर के कर्मचारी नेता यथा श्री वी०पी० मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (इप्सेफ) एवं अध्यक्ष, उ०प्र० कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा, श्री सतीश पाण्डेय अध्यक्ष, जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ, श्री अख्तर अली सिद्दीकी, अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी सचिवालय संघ, श्री सुरेश रावत, अध्यक्ष, उ०प्र० संयुक्त कर्मचारी परिषद, श्री शिवकुमार यादव, अध्यक्ष, लो०नि०वि० परिवहन चालक संघ, श्री मनोज कुमार मिश्रा, अध्यक्ष, उ०प्र० राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, श्री शशि कुमार मिश्रा, महामंत्री, कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा तथा अध्यक्ष उ०प्र० स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, श्री दिवाकर सिंह, प्रान्तीय अध्यक्ष, उ०प्र० फेडरेशन ऑ...

नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, लखनऊ ने असाधारण परिणामों की घोषणा की

लखनऊ, २४ अप्रैल २०२६: नारायण एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस, जंकिपुरम, लखनऊ ने जेईई मेन २०२६ और सीबीएसई कक्षा १० (२०२५–२६) परीक्षाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की विरासत को मजबूत किया है। जेईई मेन २०२६ के परिणामों में संस्थान ने एयर ३ प्राप्त किया, साथ ही महिला एयर १, ओबीसी (एनसीएल) एयर १ और सामान्य (ईडब्ल्यूएस) एयर १ भी हासिल किया। इसके अतिरिक्त, नारायण के २७ विद्यार्थियों ने टॉप १०० में जगह बनाई और १७३ विद्यार्थी टॉप १००० में शामिल हुए, जिनमें से ७ विद्यार्थियों ने १०० प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उत्तर प्रदेश में, २३७ छात्रों ने जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई किया, जिनमें से १७ छात्रों ने ९९ प्रतिशत से ऊपर स्कोर किया। सीबीएसई कक्षा १० के परिणामों में १०० प्रतिशत पास प्रतिशत रहा, जिसमें १९ छात्रों ने ९० प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए और ९ छात्रों ने आईटी में पूर्ण अंक हासिल किए। शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में शामिल हैं: - उमिका कथ (९७.४%) - पाखी मिश्रा (९६%) - कार्तिकेय त्रिपाठी (९४.८%) इस सफलता का श्रेय संगठित शैक्षणिक योजना, अनुभवी शिक्षकों और सतत प्रदर्शन मूल्...