होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
अमिताभ बच्चन फिल्म की शूटिंग के लिए विश्व-विख्यात पर्यटन नगरी मनाली पहुंचे हैं। अमिताभ का यह तीसरा मनाली दौरा है। उनके लिए चंडीगढ़ से भुंतर तक एयर इंडिया की फ्लाइट में सीट बुक थी, लेकिन खराब मौसम के चलते उन्हें सड़क से आना पड़ा। अमिताभ ने ब्लॉग में लिखा कि हिमाचल में सर्दी की ठंडक, शुद्ध हवा और ताजगी का एहसास बहुत ही शानदार है।
सुबह पांच बजे से लेकर अब तक मुझे बारह घंटे का सफर कार से करना पड़ा। अब जाकर कहीं आराम करने का वक्त मिला है। बारह घंटे के सफर के दौरान कई जगहों पर लोगों ने बहुत ही विनम्रता के साथ मेरा सत्कार किया। अमिताभ ने ब्लॉग में हिमाचल के लोगों की विनम्रता और सादगी की भी जमकर तारीफ की।
मनाली की सुदंरता की तारीफ करते हुए अमिताभ ने लिखा कि इस छोटे से कस्बे के लोगों ने बहुत ही उदारता से मेरा आतिथ्य सत्कार किया। प्रदेश की सड़कों की हालत पर अमिताभ ने लिखा कि कुछ जगहों पर सड़कों की मरम्मत चल रही थी तो कई जगह बहुत ही सपाट थीं। अमिताभ ने लिखा कि मुझे अब रिटायरमेंट ले लेना चाहिए। मेरा मन कुछ और सोच रहा है और मेरा शरीर कुछ अलग संदेश दे रहा है।
Comments
Post a Comment