होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
अयोध्या में 447 करोड़ रुपये की लागत से प्रभु श्रीराम की प्रतिमा लगाने व नगर को पर्यटन विकास केंद्र बनाने को मंजूरी दी गई, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक
- कैबिनेट में वाराणसी के सारनाथ में पर्यटक थाना और कैंट को बांटकर लालपुर नाम से नया थाना बनाने का प्रस्ताव मंजूर।
- सपा सरकार में बने 28 ब्लाकों के पुनर्गठन पर नए सिरे से होगा विचार।
- सौर ऊर्जा 500 मेगावाट प्लांट के लिए बिडिंग प्रक्रिया शुरू, तीन प्रोजेक्ट को मंजूरी।
- कैबिनेट ने शीरा नीति को दी मंजूरी।
- दंड विधि विधेयक 2019 के अंतर्गत धारा 107 व 109 से जुड़े 20 हजार मुकदमे खत्म होंगे।
Comments
Post a Comment