होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
केन्द्र सरकार ने कहा है कि जम्मू कश्मीर से अगस्त में अनुच्छेद 370 हटाये जाने के बाद संघ शासित क्षेत्र जम्मू कश्मीर के व्यय में कोई इजाफा नहीं हुआ है। गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने राज्यसभा को बुधवार को एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि जम्मू कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019 के तहत जम्मू कश्मीर और लद्दाख को दो पृथक संघ शासित क्षेत्र बनाया गया था। उन्होंने कहा कि दोनों क्षेत्रों के लिये कोई पृथक वित्तीय प्रावधान नहीं किये गये हैं। इस कारण जम्मू कश्मीर के व्यय में कोई इजाफा नहीं हुआ है। गौरतलब है कि पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 हटने के बाद 31 अक्टूबर से जम्मू कश्मीर और लद्दाख, संघ शासित क्षेत्र के रूप में अस्तित्व में आये हैं।
Comments
Post a Comment