साल 2019 में अभिनेत्री यामी गौतम की झोली में दो हिट फिल्में रहीं, इनमें से एक है 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' और दूसरी है 'बाला।' यामी कहती हैं, "यह वाकई में अच्छा महसूस कराता है कि मेरी कड़ी मेहनत रंगत लाई।"
यामी ने बताया, "मेरे ख्याल से एक कलाकार के सीखने के लिए सबसे बेहतरीन पाठ यह है कि धर्य एक सदगुण है और दृढ़ता के साथ इसका फल जरूर मिलेगा, मुझे खुशी है कि दो अलग-अलग फिल्मकार मुझे उन किरदारों में लेने के इच्छुक रहे जिनके बारे में पहले लोगों ने मुझे उपयुक्त नहीं माना।"
इसके जवाब में गुरुवार को अपना 28वां जन्मदिन मनाने वाली अभिनेत्री ने कहा, "इससे बेहतर साल की ख्वाहिश मैं और नहीं कर सकती और जन्मदिन का इतना अच्छा उपहार जिससे शूटिंग और प्रोमोशन की व्यस्तताओं की सारी थकान मिट गई, ये सारी चीजें रंगत लाई।"
अभिनेत्री यामी गौतम काफी खुश हैं क्योंकि इस साल उन्हें दो भिन्न शैली की फिल्मों में काम करने का मौका मिला है। यामी खुश हैं क्योंकि दो अलग-अलग निर्देशक उन्हें उन किरदारों में लेने के इच्छुक थे जिनके लिए पहले लोगों ने उन्हें उचित नहीं समझा
Comments
Post a Comment