होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
चेन्नई। यहां हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने 2.16 करोड़ रुपए मूल्य का 6.4 किलोग्राम सोना छिपाने के लिए 28 यात्रियों को हिरासत में लिया है, जबकि एक अन्य को गिरफ्तार किया गया है।
अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक गुप्त सूचना के आधार पर विभाग की एयर इंटेलीजेंस विंग ने रविवार को श्रीलंकाई एयरलाइन की एक उड़ान से कोलंबो से यहां पहुंचे एक यात्री मोहम्मद नियास को रोका। पूछताछ के दौरान, यात्री ने उसी विमान के 28 अन्य यात्रियों के पास भी सोना होने की बात कबूल की।
उसने कहा कि उन सबको रोका गया और उन लोगों ने भी इसे स्वीकार कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि मोहम्मद नियास को गिरफ्तार किया गया है। वह पहले भी इसी तरह के अपराध में शामिल रह चुका है। उन्होंने बताया कि सोने को जब्त कर लिया गया है।

Comments
Post a Comment