होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
दिसंबर में लाइफ इंश्योरेंस को लेकर कई नियमों में बदलाव होने वाला है। इसलिए अगर आप नई पॉलिसी लेने के बारे में सोच रहे हैं तो थोड़ा इंतजार कर सकते हैं। इंश्योरेंस रेगुलेटरी ऐंड डिवेलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) 1 दिसंबर को लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर के लिए नया नियम लागू करने जा रहा है। माना जा रहा है कि नए नियम के तहत प्रीमियम थोड़ा महंगा हो सकता है और गारंटीड रिटर्न थोड़ा कम हो सकता है। आईडीबीआई फेडरल लाइफ इंश्योरेंस के सीएमओ कार्तिक रमन का कहना है कि अगर प्रीमियम महंगा होगा तो ग्राहकों को ज्यादा फीचर्स का लाभ मिलेगा।
पेंशन प्लान में क्या हैं बदलाव?
1. फिनसेफ इंडिया के मृण अग्रवाल का कहना है कि पेंशन प्लान को ज्यादा कस्टमर फ्रेंडली बनाया जाएगा। मैच्योरिटी निकालने, मैच्योरिटी से पहले निकासी करने और इन्वेस्टमेंट को लेकर नियम ज्यादा आसान होंगे। नई पॉलिसी के लिए मैच्योरिटी पर निकासी की सीमा 33 फीसदी से बढ़ाकर 60 फीसदी होने वाला है।
2. नए नियम के मुताबिक, पॉलिसी लेने वाला गारंटीड रिटर्न लेना चाहता है या नहीं, उसके लिए स्वतंत्र होगा।
3. यूलिप (Ulip) बायर्स के लिए मिनिमम लाइफ कवर घट जाएगा। वर्तमान में यह एक साल के प्रीमियम का 10 गुना होता है, जिसे घटाकर 7 गुना कर दिया गया है। इसकी वजह से यूलिप प्लान पर रिटर्न बेहतर मिलेगा।
4. एंडाउमेंट प्लान जो कम से कम 10 साल के लिए हो, उसके लिए सरेंडर वैल्यू को 3 साल से घटाकर 2 साल कर दिया
5. कई बार ऐसा होता है कि पॉलिसी होल्डर कुछ समय बाद प्रीमियम चुकाने में अक्षम हो जाता है और पॉलिसी डेड हो जाती है। ऐसे पॉलिसी होल्डर के लिए विशेष सुविधा दी गई है। पांच सालों के बाद वह प्रीमियम 50 फीसदी तक घटा सकता है। इसके अलावा रिवाइवल प्लान को भी दो साल से बढ़ाकर पांच साल किया जाएगा

Comments
Post a Comment