Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

Unlock-4 in Delhi: 30 सितंबर तक बंद रहेंगे स्कूल, 9-12वीं क्लास के छात्रों को मिला ये ऑप्शन


अनलॉक के बीच स्कूलों को लेकर दिल्ली की केजरीवाल सरकार (Kejriwal Government) ने एक बड़ा फैसला लिया है. बुधवार को सरकार ने एक सर्कुलर जारी किया है. इसमें कहा गया है कि दिल्ली में छात्रों के लिए स्कूल 30 सितंबर तक बंद रहेंगे. कोरोना (COVID-19) के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बच्चों को स्कूल की किसी भी एक्टिविटी के लिए  20 सितंबर से पहले नहीं बुलाया जाएगा. कक्षा 9 से 12वीं तक के बच्चों को माता पिता की लिखी अनुमित के बाद ही स्कूल बुलाया जा सकता है. दिल्ली सरकार के निर्देश में कहा गया है कि ONLINE और डिस्टेंसिंग लर्निंग की इजाजत होगी और पहले जैसे ही चलेगी. कंटेनमेंट जोन के बाहर के स्कूलों में क्लास 9 से लेकर 12वीं तक के बच्चों को बुलाया जा सकता है. इसके लिए माता-पिता या गार्डियन के लिखित सहमित की जरूरत होगा. इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री जल्द ही एसओपी जारी करेगा. बच्चों के ऑनलाइन क्लासेस पहले की तरह की चलते रहेंगे. वहीं. शिक्षकों को बिना अनुमित के अपना स्टेशन छोड़ने की इजाजत नहीं होगा. उन्हें 



शुरू होने वाला है मेट्रो


मालूम हो कि मेट्रो सेवाएं 7 सितंबर से अनलॉक 4 के तहत शुरू होने वाली हैं. केंद्र सरकार ने मानक संचालन प्रक्रिया (Standard Operation Procedure) जारी कर दी है. सरकार के निर्देशों के मुताबिक 7 सितंबर से स्टेप बाइ स्टेप मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के मुताबिक, प्रारंभ में, हम केवल एक लाइन खोलेंगे और परिचालन समय सुबह 7 बजे से 11 बजे तक और शाम 4 से 6 बजे तक होगा. वहीं, प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर केवल चयनित गेट से ही एंट्री की जा सकेगी. एग्जिट के लिए भी अलग गेट होगा. यात्रियों को केवल स्मार्ट कार्ड का उपयोग और कैशलेस/ऑनलाइन लेनदेन की अनुमति होगी. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के मुताबिक, तीन चरणों में मेट्रो का पूरा ऑपरेशन चालू किया जाएगा. पहले चरण 1 में 7 सितंबर तक होगा. इसमें समयापुर बादली से हुडा सिटी सेंटर तक पीली लाइन शुरू करने की योजना बनाई जा रही है. चरण 2 में 9 सितंबर को तीन और लाइनें शुरू की जाएगी. ब्लू लाइन, पिंक लाइन और गुड़गांव लाइन पर काम शुरू किया जाएगा. वहीं चरण 3 में 10 सितंबर को ऑपरेशन और उसके प्रभाव को देखने के बाद रेड लाइन (गाजियाबाद से रिठाला), बहादुरगढ़ लाइन और फरीदाबाद लाइन पर ऑपरेशन शुरू करने पर विचार किया जाएगा.


Comments