Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

तीन दिन तक दस जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट


प्रदेश के दस मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों में बुधवार से तीन दिन तक भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। दो से चार सितंबर तक प्रदेशभर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। सात सितंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।  मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार से भारी बारिश होने की संभावना जताई है। उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर और लाहौल स्पीति में सामान्य बारिश होने के आसार हैं।
चार सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मंगलवार को प्रदेश भर में मौसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 34.0, बिलासपुर में 31.5, हमीरपुर में 31.2, भुंतर में 30.9, सुंदरनगर में 30.0, कांगड़ा में 29.6, सोलन-नाहन में 29.0, चंबा में 29.7, केलांग में 28.2, धर्मशाला में 26.8, कल्पा में 25.4, शिमला में  21.2 और डलहौजी में 20.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।


Comments