Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

कनिका कपूर ने कोरोना को मात दे दी,18 दिन तक अस्पताल में इलाज चला


उत्तर प्रदेश में फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच अच्छी खबर सामने आई है। राजधानी लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर ने कोरोना को मात दे दी है। सोमवार को उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिसके बाद उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। 


इससे पहले एसजीपीजीआई में भर्ती बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर की 4 अप्रैल को पांचवीं जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आई थी। आज फिर से कनिका कपूर की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिसके बाद संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान ने कनिका को अस्पताल से छुट्टी देने का फैसला लिया। कनिका का 18 दिन तक अस्पताल में इलाज चला।


गौरतलब है कि गायिका कनिका कपूर 15 मार्च को लंदन से लखनऊ आई थीं। उस समय उन्हें बुखार नहीं था। इसके बाद वह महानगर के गैलेंट अपार्टमेंट में हुई एक पार्टी में भी शामिल हुई थीं। शहर के नामचीन होटल में भी गई थीं। 

वह तीन अन्य पार्टियों में भी शामिल हुई थीं। इस दौरान वह राजनेता और करोबारियों से भी मिली थीं। कनिका की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनकी पार्टी में शामिल हुए लोग भी दहशत में आ गए थे। रिपोर्ट आने के बाद उन्हें 20 मार्च को एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। 
 


Comments