Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

दुनिया के 15 देशों में अब तक नहीं पहुंचा कोरोना वायरस


अमेरिका की जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी कोरोना वायरस के अपटेड के लिए दुनिया का सबसे बड़ा डाटाबेस तैयार कर रही है, जिसका उपयोग दुनिया के ज्यादातर मीडिया संस्थान और सरकारें कर रही हैं। यूनिवर्सिटी के अनुसार कोरोना वायरस अब तक दुनिया के 180 देशों तक पहुंच चुका है।


मगर कुछ देश ऐसे भी हैं जहां कोरोना का अब तक एक भी मामला सामने नहीं आया है। जिसमें उत्तर कोरिया भी शामिल हैं। किम जोंग उन सरकार का कहना है कि उनके यहां कोरोना का कोई मामला नहीं आया है। जबकि उनके देश की सीमा चीन और दक्षिण कोरिया जैसे देशों से लगी है। इन दोनों देशों में कोरोना वायरस काफी लोगों को संक्रमित कर चुका है।


यूनिवर्सिटी के 31 मार्च के डाटा के अनुसार अफ्रीका महाद्वीप में कई ऐसे देश हैं जहां अब तक कोरोना वायरस ने दस्तक नहीं दी है। बोत्सवाना, तुर्कमेनिस्तान, तजाकिस्तान, यमन, कोमोरोस, मलावी, साओ तोमे एंड प्रिंसिपी, दक्षिण सूडान ऐसे ही देश हैं जहां कोविड-19 का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। इसके अलावा सोलोमन आइसलैंड, वानूआतू जैसे आइलैंड भी अभी कोरोना संक्रमण से बचे हुए हैं। 

उत्तर कोरिया के दावे पर उठ रहे सवाल
कुछ विशेषज्ञों ने उत्तर कोरिया की सरकार के दावों पर सवाल उठाए हैं तो कुछ ने समर्थन किया है। उत्तर कोरिया में एक भी मामला सामने नहीं आने के पीछे कहा जा रहा है कि यह देश बाकी कदुनिया से कटा हुआ है। इसलिए वहां संक्रमण नहीं पहुंचा है। वहीं जहां इस समय दुनिया कोरोना से लड़ रही है तो किम जोंग मिसाइल परीक्षण करने में लगे हुए हैं। 


दुनियाभर में आठ लाख के पार पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या
दुनियाभर में कोरोना वायरस ने अबतक 860,106 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है जबकि 42,334 की मौत हो चुकी है। वायरस 180 देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। अमेरिका में चीन से ज्यादा 4,055 लोगों की कोरोना के कारण जान जा चुकी है। वहीं अबतक संक्रमितों की संख्या 188,592 हो गई है। इसके बाद इटली का नंबर आता है जहां संक्रमितों की संख्या 105,792 और मृतकों की संख्या 12,428 हो चुकी है।


Comments