Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

राज्यपाल के अभिभाषण से बीजेपी ने पहले फ्लोर टेस्ट की मांग उठाई


मध्य प्रदेश का राजनीतिक ड्रामा समाप्त होने की बजाय बढ़ता जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण से पहले फ्लोर टेस्ट की मांग उठा दी है. भाजपा का मानना है कि राज्य सरकार अल्पमत में है. ऐसे में अभिभाषण से पहले फ्लोर टेस्ट होना जरूरी है. फिलहाल भाजपा फ्लोर टेस्ट की तैयारी में है. ये अलग बात है कि विधानसभा अध्यक्ष इसकी इजाजत देते हैं या नहीं.गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में 16 मार्च से बजट सत्र शुरू हो रहा है. मौजूदा घटनाक्रम में अब तक कांग्रेस के 19 विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को लिखित में इस्तीफा सौंप दिया है. जिसकी वजह से भारतीय जनता पार्टी मानती है कि सरकार अल्पमत में है. गुरुवार को एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सरकार अल्पमत में है. इसलिए 16 मार्च को जब सत्र की शुरुआत होगी और राज्यपाल का अभिभाषण होना है तो ऐसे में अभिभाषण से पहले फ्लोर टेस्ट होना जरूरी है.नरोत्तम मिश्रा ने कहा, "फ्लोर टेस्ट में यदि सरकार पास होती है तब तो अभिभाषण हो, वरना सरकार को इस्तीफा देना चाहिए. और जो नई सरकार बने उनकी अगुवाई में अभिभाषण होना चाहिए." नरोत्तम मिश्रा के मुताबिक सरकार अंतिम सांसे ले रही है कभी भी गिर सकती है. अगले 8-10 दिन में नई सरकार मध्य प्रदेश में गठित हो जाएगी. अब देखना यह होगा कि भाजपा की इस मांग पर विधानसभा अध्यक्ष का रवैया क्या रहता है. लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि राज्य सरकार के लिए फ्लोर टेस्ट किसी खतरे की घंटी से कम नहीं.


Comments