Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

राज घराने के तीन राजकुमार हिरासत में लिए गए, जानिए क्या है आरोप


सऊदी अरब के शाही महल में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. सऊदी अधिकारियों ने शाही महल से जुड़े तीन राजकुमारों को हिरासत में लिया है. आरोप है कि उन्होंने सऊदी राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान को सत्ता से बेदखल करने की साजिश रची थी. अमेरिकी अखबारों की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सलमान के इशारे पर हिरासत में लिए जानेवालों में राजकुमार अहमद बिन अब्दुल अजीज और मोहम्मद बिन नायफ हैं.


सऊदी राजमहल से जुड़े तीन लोग हिरासत में


अहमद बिन अब्दुल अजीज बादशाह सलमान के छोटे भाई हैं. जबकि मोहम्मद बिन नायफ बादशाह के भतीजे हैं. राजकुमार मोहम्मद बिन नायेफ सऊदी अरब की आतंकवाद विरोधी इकाई के प्रमुख भी रह चुके हैं. बताया जाता है कि दोनों कभी सत्ता के दावेदार रह चुके थे. घटनाक्रम से जुड़े लोगों ने बताया कि अब उन्हें देशद्रोह के आरोप में हिरासत में ले लिया गया है. हिरासत में लिए जानेवालों में मोहम्मद बिन नायेफ के छोटे भाई राजकुमार नवाफ बिन नायेफ भी हैं.


राजकुमार को सत्ता से बेदखल करने का आरोप


राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान को सत्ता से बेदखली के आरोप में की गई कार्रवाई शुक्रवार की सुबह हुई. 2015 से पहले तक राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान चर्चा और विवादों से दूर थे. मगर उन्होंने मुल्क की तेल पर निर्भरता को कम करने का बीड़ा उठाया. इसके लिए 2016 में उन्होंने बड़े पैमाने पर आर्थिक विकास और सामाजिक सुधार शुरू किए. हालांकि उनका ये सुधारवादी कदम आलोचनाओं से परे नहीं रहा. 2018 में इस्तांबुल में सऊदी वाणिज्य दूतावास के अंदर जमाल खशोगी की हत्या के बाद भी राजकुमार विवादों के केंद्र में आ गए थे.


Comments