Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

मेंढर सेक्टर में पाकिस्तान की नापाक हरकत बरसाए गोले, एक नागरिक घायल


पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जम्मू कश्मीर के मेंढर सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान सीमा पार से भारी गोलाबारी की गई।


इतना ही नहीं पाकिस्तानी सेना ने रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया। इसमें एक नागरिक घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान मोहम्मद रफीक पुत्र अलदित्ता के रूप में हुई है। वहीं पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

इससे पहले शुक्रवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे पाकिस्तान ने मनकोट सेक्टर में सैन्य चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर पहले हैवी मशीनगनों सेे गोलीबारी शुरू की। कुछ ही क्षणों बाद मोर्टार से गोले बरसाने शुरू कर दिए।

सेना ने तत्काल जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी सेना की उन चौकियों को निशाना बनाकर गोले दागने शुरू कर दिए, जहां से नापाक हरकत को अंजाम दिया जा रहा था। पाकिस्तान की तरफ से की जा रही भारी गोलाबारी से उठ रहे धमाकों की आवाज और धुआं काफी दूर तक दिखाई दे रहा था।

एक दिन पहले सावजियां में की थी गोलाबारी
गुरुवार को पाकिस्तानी सेना ने मंडी तहसील के सावजियां क्षेत्र में भारतीय सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर तीन घंटे तक गोलाबारी की थी।


Comments