Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

मध्यप्रदेश बना दुनिया का तीसरा सबसे अच्छा पर्यटक स्थल, जानें अन्य शहरों की स्थिति


दुनिया के सबसे बेहतरीन पर्यटक स्थलों के मामले में भारत का दिल कहा जाने वाला राज्य मध्यप्रदेश दुनियाभर में तीसरे स्थान पर है। ट्रैवल मीडिया कंपनी 'लोनली प्लैनेट' द्वारा जारी रिपोर्ट में ये मध्यप्रदेश को यह जगह मिली है। यह रिपोर्ट 2020 के लिए दुनिया के बेहतरीन पर्यटक स्थलों के सर्वेक्षण के आधार पर जारी की गई है।किन पैमानों पर तय की जाती है पर्यटक स्थलों/शहरों की रैंकिंग? मध्यप्रदेश के अलावा इस सूची में किन शहरों को शीर्ष जगह मिली है?इन सवालों के जवाब आगे पढ़ें।


किन पैमानों पर होती है रैंकिंग


कंपनी द्वारा बेहतरीन पर्यटक स्थल का चुनाव पांच पैमानों पर निर्भर करता है। ये पांच पैमाने हैं - 




  • वन्यजीव

  • ऐतिहासिक धरोहर

  • भवन निर्माण कला के नमूने

  • तीर्थस्थल

  • सबकी पसंद का खाना


यह रिपोर्ट जारी होने के बाद मध्यप्रदेश के पर्यटन विभाग ने कहा कि सभी को प्रदेश की इस उपलब्धि पर गर्व है। उन्होंने इसका श्रेय स्थानीय लोगों को भी दिया। कहा कि राज्य के पर्यटन के विकास में वहां के निवासियों का भी भरपूर सहयोग मिलता है। 

इस सूची में कौन हैं पांच शीर्ष शहर


पर्यटन स्थल / शहर        देश
ईस्ट नुसा टेंगर           इंडोनेशिया
बुडापेस्ट                   हंगरी
मध्यप्रदेश                 भारत
बफेलो                   अमेरिका
अजरबैजान            अजरबैजान

जानें लोनली प्लैनेट को

लोनली प्लैनेट दुनिया की शीर्ष की ट्रैवल कंपनी है। 1973 से ही यह कंपनी दुनिया के बेहतरीन पर्यटक स्थलों की सूची तैयार करती आ रही है। यह रिपोर्ट तैयार करने के लिए कंपनी के वॉलेंटियर्स स्थानीय लोगों और प्रभावशाली लोगों से बात करते हैं और बताए गए पांच आधारों पर पर्यटक स्थलों की जानकारी लेते हैं। फिर कंपनी की एक समिति द्वारा पर्यटक स्थलों को रेटिंग दी जाती है। 



Comments